मेरठ, 17 अप्रैल (प्र)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आगामी 21 अप्रैल को मेरठ के प्रवास पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक उपराष्ट्रपति गंगानगर स्थित आईआईएमटी विवि के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उपराष्ट्रपति 21 को दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक का सफर नमो भारत से करेंगे। वह सुबह 10.30 बजे बेगमपुल स्टेशन पहुंचेंगे फिर सड़क मार्ग से आईआईएमटी विवि पहुंचेंगे। दोपहर 12ः55 बजे विवि से प्रस्थान कर वे पुनः नमो भारत से ही दिल्ली लौटेंगे।
उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए उत्तर प्रदेश शासन से गृह सचिव द्वारा मंडलायुक्त और डीएम व एसएसपी को आदेश भेजा गया है। इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि उपराष्ट्रपति के मेरठ तक आने के माध्यम में परिवर्तन की संभावना है। वे हवाई मार्ग से भी यह यात्रा कर सकते हैं।
उपराष्ट्रपति 21 को नमो भारत से आएंगे मेरठ
Share.
