मेरठ, 17 अप्रैल (प्र)। सीसीएसयू कैंपस के विधि अध्ययन संस्थान के समन्वयक डॉ. विवेक कुमार रूस की राजधानी मास्को स्थित मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी के विधि संकाय की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में व्याख्यान में प्रतिभाग करेंगे।
न्यू प्रॉब्लम्स एंड चैलेंजेज’ के अंतरराष्ट्रीय सत्र में हिस्सा लेंगे। डॉ. विवेक चैलेंजिंग ग्लोबल नॉर्थ बायसः रिवर्स लैशन फ्रॉम ग्लोबल साउथ इन्सॉल्वेन्सी इनोवेशन फॉर वर्ल्डवाइड रिफॉर्म’ पर व्याख्यान देंगे। डॉ. विवेक वैश्विक आर्थिक एवं विधिक व्यवस्था में विकसित देशों के वर्चस्व की समीक्षा करते हुए विकासशील देशों द्वारा अपनाए गए नवाचारों को वैश्विक सुधार के लिए उपयोगी मॉडल के रूप में प्रस्तुत करेंगे।
इसमें वे चौलेंजिंग ग्लोबल नॉर्थ बेस रू रिसर्व लेशन्स फ्रॉम ग्लोबल साउथ इंसोल्वेंसी इनोवेशन फॉर वर्ल्डवाइड रिफॉर्म पर व्याख्यान देंगे। इसमें वे विकसित देशों के वर्चस्व की समीक्षा करेंगे। विकासशील देशों के नवाचारों को वैश्विक सुधार के लिए उपयोगी मॉडल के तौर पर दिखाएंगे। यह विषय वर्तमान वैश्विक आर्थिक असमानताओं और विधिक सुधारों के संदर्भ में प्रासंगिक है। इस सम्मेलन में 15 देशों के 30 प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञ शामिल होंगे। डॉ. कुमार के अनुसार, इससे विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय पहचान मजबूत होगी। छात्रों और शोधार्थियों को वैश्विक स्तर पर नवीन ज्ञान एवं शोध के अवसर मिलेंगे।
मॉस्को में व्याख्यान देंगे डॉ. विवेक
Share.
