मेरठ, 20 अप्रैल (प्र)। स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन प्रीपेड स्मार्ट मीटर के हजारों उपभोक्ताओं की बिजली नेगेटिव बैलेंस होने पर कट रही है। गत दिवस पुरानी मोहनपुरी में लोगों की बिजली गुल हुई तो हंगामा हो गया। प्रीपेट मीटरों को पोस्टपेड मीटरों में बदलने की मांग की।
गत दिवस पुरानी मोहनपुरी में लोगों ने हंगामा किया। गुड्डी, अमीषा, सोनम कुमारी, बबीता, सुशीला, संगीता, पूजा रानी, सीमा, सुनील सैनी, गौतम अग्रवाल का कहना है कि पुरानी मोहनपुरी में बहुत लोगों की बिजली कट गई। महिलाओं ने इकट्टा होकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। क्षेत्रीय पार्षद उत्तम सैनी को मौके पर बुलाकर जल्द से जल्द समाधान करने को कहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को उखाड़ फेंक देंगे।
स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को परेशानी, हंगामा
Share.
