Monday, April 20

जिलाधिकारी का फर्जी फेसबुक पेज बनाकर किया अपलोड

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 20 अप्रैल (प्र)। साइबर अपराधियों ने मेरठ के डीएम डॉ. वीके सिंह की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म से चोरी कर एक फर्जी फेसबुक पेज बनाया। इसी पेज की मदद से लोगों से साइबर ठगी का प्रयास किया जा रहा है। डीएम ने भी प्रोफाइल के फर्जी होने की पुष्टि की है और मेरठ पुलिस को भी जानकारी भेजी है।
साइबर अपराधियों ने डीएम विजय सिंह नाम से एक फेसबुक प्रोफाइल पेज बनाया, जिस पर डीएम की फोटो लगाई है। इस प्रोफाइल में साफ तौर पर आईएएस अधिकारी लिखा हुआ है और ज्यादातर तमाम जानकारी भी सही है। हालांकि इस फेसबुक पेज/प्रोफाइल पर मित्रों की संख्या 729 ही है और मात्र 63 पोस्ट डाली हुई हैं। डीएम की काफी फोटो जो अलग अलग आयोजन की हैं, वह भी इस पेज पर डाली गई हैं। डीएम डॉ. वीके सिंह ने भी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह प्रोफाइल पेज फर्जी है। रेस्पांस करने की जरूरत नहीं है।

Share.

About Author

Leave A Reply