Monday, April 20

20 से ज्यादा किडनी हुईं ट्रांसप्लांट मेरठ के अल्फा अस्पताल में

Pinterest LinkedIn Tumblr +

कानपुर/मेरठ, 20 अप्रैल (प्र)। मेरठ के अल्फा अस्पताल में अवैध तरीके से 20 से अधिक किडनी ट्रांसप्लांट किए जाने का खुलासा हुआ है। यह जानकारी कानपुर की जेल में पुलिस पूछताछ के दौरान ओटी टेक्निशियन रोहित ने दी। ओटी टेक्निशियन रोहित ने कहा कि 2022-23 के दौरान मेरठ के अल्फा अस्पताल में यह ट्रांसप्लांट किए गए थे। अल्फा अस्पताल के मालिक फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अमित, उसके दोस्त डॉ. वैभव मुद्गल और डॉ. अफजाल फरार हैं। तीनों की तलाश में कानपुर पुलिस मेरठ, नोएडा और लखनऊ में छापेमारी कर रही है। कहा जा रहा है कि आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं। केशवपुरम स्थित आहूजा हॉस्पिटल और मेडिलाइफ हॉस्पिटल में भी अवैध किडनी ट्रांसप्लांट किए गए थे। इस मामले में अब तक डॉ. सुरजीत आहूजा, डॉ. प्रीति आहूजा, शिवम अग्रवाल, राजेश कुमार, नरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह राघव, नरेंद्र तोमर, रोहित तिवारी, परवेज सैफी, राम प्रकाश कुशवाहा और मुदस्सर अली को जेल भेजा जा चुका है। अली ने कोर्ट में सरेंडर किया था। डीसीपी पश्चिम एमएम कासिम आबिदी ने कहा कि रोहित से पूछताछ में मेरठ के अल्फा अस्पताल में ट्रांसप्लांट होने की अहम जानकारी मिली है। फिलहाल डॉ. अमित, वैभव और अफजाल फरार है।

Share.

About Author

Leave A Reply