Monday, April 27

मैदान में उतरकर बुजुर्ग खिलाड़ियों ने लगाए चौके-छक्के

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ/मोदीपुरम, 27 अप्रैल (प्र)। कंकरखेड़ा की नंगलाताशी डिवाइडर रोड स्थित सनातन धर्म क्रिकेट एकेडमी में गत दिवस बुजुर्ग क्रिकेट खिलाड़ियों का मैत्री मैच का आयोजन किया गया। इसमें बुजुर्ग खिलाड़ी जब मैदान में उतरे तो उन्होंने चौके छक्के लगाने के साथ बेहतरीन फिल्डिंग और बालिंग का मुजायरा पेश कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। आखिरी में बच्चों को भी खिालड़ियों ने क्रिकेट के बारे में जानकारी दी।
क्रिकेट मैच के मुख्य अतिथि विधायक अमित अग्रवाल ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। मैच में 50 साल से 80 साल तक के बुजुर्ग क्रिकेट खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर-11बी और सीनियर-11ए टीम के बीच मैच खेला गया। यह मैच 11 ओवर का था। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए सीनियर-11बी टीम ने सीनियर-11ए टीम को निर्धारित 11 ओवर में 110 रनों का लक्ष्य दिया। अमरीश शर्मा 25, मनीष मित्तल 14 व आरके शिवेंद्र ने 11-11 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीनियर-11ए की टीम महज 102 रन पर ही ढेर हो गई। डा. इरशाद 25 और ओमेंद्र गर्ग व विनय ने 13-13 रन बनाए। मैन आफ द मैच शैलेंद्र, बेस्ट बेट्समैन डा. इरशाद, बेस्ट बालर केवल लूथरा व ओमेंद्र गर्ग को चुना गया। अन्य चार खिलाड़ी नव्या, वंश सेन, अमोघ जिंदल व आदित्य के अलावा कोच उमेश वर्मा, हरेंद्र अंकित शर्मा, आयोजक अमरीश शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

Share.

About Author

Leave A Reply