Monday, April 27

नियुक्ति पत्र दिए पदाधिकारीयों को

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 27 अप्रैल (प्र)। अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं की बैठक गत दिवस सर्किट हाउस में हुई जिसमें मंडलीय समीक्षा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के निर्देश दिए गए। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर पंवार ने मेरठ परिक्षेत्र के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए। इनमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गुलवीर प्रधान, रवि चौधरी, सत्य प्रकाश पांडे, महासचिव अशोक कुमार, गौरव शर्मा, नीरज भारद्वाज, बलीचंद पाल, क्षेत्रीय सचिव दिनेश भाटी, देवेंद्र मिश्रा, सतपाल शर्मा, राजवर्धन वर्मा, कोषाध्यक्ष पवन वर्मा व कार्यकारिणी सदस्य संजय त्यागी, धनंजय सिंह व रिंकू जाटव शामिल हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष मेरठ सुनील गुप्ता, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद ओमप्रकाश तोमर, जिला उपाध्यक्ष मुनीष पटेल, महिला मंच जिला अध्यक्ष दीपा लोधी आदि उपस्थित रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply