मेरठ, 27 अप्रैल (प्र)। सुबह जैसे ही अधिकारी शास्त्री नगर सेक्टर-232/9 पहुंचे, कई अवैध गतिविधियों की पोल खुलती चली गई। आवास विकास परिषद की टीम ने गत दिवस भी नोटिस कार्रवाई जारी रखते हुए अवैध निर्मााण पर सख्त रुख अपनाया। कार्रवाई के दौरान एक अवैध बिल्डिंग में संचालित राशन एजेंसी पर भी नोटिस चस्पा किया गया, जिसके बाद संचालक ने तुरंत बोर्ड हटा लिया।
सुप्रीम कोर्ट के सख्त निदेशों के बाद आवास एवं विकास परिषद प्रशासन अब पूरी तरह एक्टिव मोड में है। अधिकारियों ने क्षेत्र में सर्वे कर मंदिर, स्कूल, अस्पताल, रेस्टोरेंट, जिम और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को चिन्हित किया जा रहा है, जो आवासीय भूखंडों पर अवैध रूप से संचालित हो रहे थे। टीम ने ऐसे सभी स्थानों पर नोटिस चस्पा कर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी। स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियां चल रही थीं, जिससे न केवल ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या बढ़ रही थी बल्कि मूल सुविधाओं पर भी असर पड़ रहा था। अब अचानक हुई इस सख्ती से कई के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। परिषद अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे आवासीय नियमों का पालन करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस अभियान ने साफ संकेत दे दिया है कि अब अवैध निर्माण और गलत उपयोग पर किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।
अवैध बिल्डिंग में खुली हुई है राशन एजेंसी, नोटिस चस्पा होते ही हटाया बोर्ड
Share.
