Monday, April 27

9 विकास मित्र व 3 विकास रत्न किए गए सम्मानित

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 27 अप्रैल (प्र)। गंगानगर स्थित सुरेश देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में भारत विकास
परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी का अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान तीन विकास रत्न व नौ विकास मित्रों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। हस्तिनापुर विकास रत्न प्रांत की नई कार्यकारिणी में सरल माधव को प्रांतीय अध्यक्ष, मुकेश चंद्र गुप्ता को प्रांतीय महासचिव व प्रवीण गुप्ता को प्रांतीय वित्त सचिव की शपथ दिलाई। रामकुमार तायल को प्रांतीय संरक्षक, ह्रदय मोहन मित्तल व अचिन कंसल को उपाध्यक्ष, पवन कंसल को संगठन सचिव, संजय वर्मा को प्रांतीय गतिविधि संयोजक संस्कार, नवीन गर्ग को प्रांतीय गतिविधि संयोजक संपर्क, डा. अजय चौधरी को संयोजक सेवा, आशा जैन को महिला सहभागिता व डा. सुबोध गर्ग को संयोजक पर्यावरण का दायित्व बोध कराया गया। डा. शशि खन्ना की पुस्तक दिल है कि मानता नहीं का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में भाविप से अनुराग दुबलिश, प्रमोद गर्ग, जगदीश पालीवाल व डा. लता शर्मा मौजूद रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply