Saturday, September 7

पत्नी के प्रेमी को पति ने मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 27 जनवरी (प्र)। बेवफा पत्नी के प्रेमी पर पति ने जानलेवा हमला करते हुए फायर कर दिया। फायरिंग में गोली प्रेमी की आंख के पास लगी। वहीं प्रेमी की हालत गंभीर है। उसे मेरठ जिला अस्पताल से एम्स दिल्ली में रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घरवालों की तहरीर पर 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है, आरोपी फरार है।

ये मामला मेरठ के परीक्षितगढ़ के राजपुर गांव का है। जहां 26 जनवरी की रात योगेश ने अपने दोस्त शिब्बू के साथ मिलकर शिवम के ऊपर फायर कर दिया। योगेश और शिब्बू पहले शिवम के घर पहुंचे। तीनों में काफी बहस हुई। इसके बाद गुस्से में योगेश ने फायरिंग कर दी। गोली सीधे शिवम की दाईं आंख के पास लगी है। गोली मारकर योगेशा, शिब्बू फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोली लगने के बाद शिवम लहुलुहान हो गया। घायल हालत में उसे परिजन जिला अस्पताल इलाज के लिए ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसको एम्स दिल्ली रेफर कर दिया। शिवम एम्स में भर्ती है। वहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

वहीं घायल शिवम के परिजनों की तहरीर पर योगेश और शिब्बू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रात से ही पुलिस दोनों को तलाश रही है। दोनों फरार हैं।

बताया जा रहा है कि राजपुर गांव में रहने वाले योगेश की 3 साल पहले नेहा से शादी हुई थी। दोनों की शादी के बाद 2 बेटियां हैं। पति, पत्नी में आए दिन घरेलू कलह के कारण विवाद रहता। पिछले 1 महीने से नेहा शिवम के साथ किराए के घर पर रह रही थी। शिवम मवाना बस अड्घ्डा के पास किला परीक्षितगढ़ में किराए के मकान में रहता है। मजदूरी करता है। पिछले एक महीने से शिवम, नेहा इसी मकान में साथ रह रहे थे। दोनों में पुराना अफेयर है।पति की लड़ाई से दुखी होकर नेहा शिवम के पास रहने आ गई थी। एक महीने से पत्नी को घर से अलग दूसरे आदमी के साथ देखना ही योगेश को बर्दाश्त नहीं हुआ। शुक्रवार को दोस्त के साथ योगेश, शिवम के घर पहुंचा। कहासुनी हुई और फायरिंग कर दी। शिवम को दाहिनी आंख के करीब गोली लगी है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

पूरे मामले में एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की जांच भी कर रहे हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply