Monday, March 2

रेस्टोरेंट स्वामी पर कार्रवाई, दुष्कर्मी को होगी जेल

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ/किठौर, 02 मार्च (जन)। रेस्टोरेंट में युवती के साथ दुष्कर्म करने का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। रेस्टोरेंट में युवती के साथ दुष्कर्म और वीडियो वायरल के आरोपी को पुलिस ने गत दिवस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रेस्टोरेंट स्वामी की करतूत पर भी प्रश्न चिन्ह लगे हैं। गत दिनों सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक युवती के साथ रेस्टोरेंट दुष्कर्म करता दिख रहा है। आरोपी युवक की पहचान जैद पुत्र हामिद निवासी किठौर के रूप में हुई। युवती भी किठौर क्षेत्र के गांव की बताई गई। जो किठौर एक स्कूल की छात्रा है। कहा ये भी गया कि युवक खानपान का झांसा देकर युवती को किठौर के फव्वारा चौक स्थित किट्टू रेस्टोरेंट में ले गया और रेस्टोरेंट के बेसमेंट में आरोपी ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो भी बनाई। फिर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी युवती से बार-बार संबंध बनाने की कोशिश में लग गया। युवती ने इंकार किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। जब युवती के पिता को इस शर्मनाक घटना की जानकारी हुई तो युवती के पिता ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को गत दिवस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अब देखना यह है कि आरोपी जैद की गिरफ्तारी के बाद कस्बे में चर्चा है कि पुलिस के अनुसार डेढ़ वर्ष पूर्व किट्टू रेस्टोरेंट में हुए दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस का ये कदम सराहनीय है। लेकिन कस्बे के स्कूल, कालेजों में पूरे क्षेत्र से आने वाले छात्र-छात्राओं, युवाओं को कस्बे के बीचों-बीच मुख्य बाजार के मुहाने पर रेस्टोरेंट के बहाने अश्लीलता और अय्याशी का अड्डा मुहैया कराने और एवज में उनसे पांच सौ से एक हजार रुपये प्रतिघंटा ऐंठने के आरोपी पर भी पुलिस कोई कार्रवाई करेगी?

Share.

About Author

Leave A Reply