Thursday, February 26

होली पर लखनऊ समेत पूर्वांचल को चलेंगी अतिरिक्त बसें

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 26 फरवरी (प्र)। होली पर लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज लखनऊ, गोरखपुर व टनकपुर समेत पूर्वांचल के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। रोडवेज ने 10 दिवसीय होली अभियान की घोषणा कर दी है। 28 फरवरी से 9 मार्च तक होली अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान रोडवेज जहां लंबी दूरी के रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाएगा वहीं लोकल रूटों पर बसों के फेर बढ़ाए जाएंगे। मेरठ रोडवेज रीजन की तरफ से पूर्वांचल के लिए भी बसों का संचालन किया जाएगा ताकि यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाया जा सके। यह जानकारी मेरठ और सोहराबगेट डिपो के स्टेशन प्रभारी आसिफ अली ने दी।

उन्होंने बताया कि 10 दिवसीय अभियान के दौरान रोडवेज ने कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना की भी घोषणा की है। इसमें 300 किलोमीटर प्रतिदिन के हिसाब से 3000 किलोमीटर बस चलाने पर चालकों और परिचालकों को एकमुश्त ₹4500 रुपये दिए जाएंगे। वहीं 9 दिन ड्यूटी और 2700 किलोमीटर बस संचालित करने पर 3600 रुपये एकमुश्त भुगतान किए जाएंगे। निर्धारित किलोमीटर से ज्यादा चलने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर अतिरिक्त दिए जाएंगे। कार्यशाला कार्मिकों, बैग सेक्शन, ईटीएम कक्ष, कैश, चैकिंग एवं डीजल पटल, निगम में सीधे आबद्ध आउटसोर्स कार्मिकों को 10 दिन ड्यूटी करने पर ₹ 2100 रुपये व 9 दिन ड्यूटी पर ₹1800 रुपये दिए जाएंगे। इन 10 दिनों की अवधि में सभी कार्मिकों के अवकाश प्रतिबंधित रहेंगे।

मेरठ डिपो से इन रूटों पर होगा बसों का संचालन
रूट बसों की संख्या

मेरठ-आनंद विहार-गोरखपुर 24
आनंद विहार से लखनऊ 09
मेरठ से दिल्ली 25
मेरठ से देहरादून 20
मेरठ से बिजनौर कोटद्वार 25
मेरठ से शामली 30
मेरठ से नोएडा 25
मेरठ से हरिद्वार ऋषिकेश 35
मेरठ अंबाला लखनऊ 03
मेरठ करनाल 01
मेरठ अजमेर 02
मेरठ जयपुर 02

नोट: मेरठ, बिजनौर, नोएडा, दिल्ली, हरिद्वार, हस्तिनापुर और शामली रूट पर 24 घंटे बसों की उपलब्धता रहेगी

सोहराबगेट डिपो से इन रूटों पर होगा बसों का संचालन
रूट बसों की संख्या

मेरठ मुरादाबाद बरेली 35
मेरठ आगरा फिरोजाबाद 35
मेरठ प्रयागराज 03
मेरठ कानपुर 06
मेरठ बुलंदशहर 42
मेरठ हल्द्वानी 10
मेरठ टनकपुर 03
मेरठ रामनगर 03
मेरठ गोरखपुर 10
मेरठ लखनऊ 20
मेरठ लखीमपुर 04
मेरठ मथुरा 04
मेरठ बदायूं संभल 06
मेरठ अमरोहा 06

Share.

About Author

Leave A Reply