Sunday, September 8

दीपावली पर चलेगी अतिरिक्त रोड़वेज बस

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 07 नवंबर (प्र)। धनतेरस, दिवाली और छठ पर घर जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। दीपावली पर रोडवेज ने विशेष प्रोत्साहन स्कीम लागू की है। 10 से 20 नवंबर तक अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। विशेष बस सेवा में 180 बसें शामिल की गई हैं। पिछले साल यात्रियों की दिक्कत को देखते हुए कई रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। साथ ही, आयोध्या, गोरखपुर, लखनऊ को नए रूट में शामिल किया गया है।

मेरठ डिपो के सेवा प्रबंधक लोकेश राजपूत ने बताया कि लगातार 10 दिन में 3000 किलोमीटर और 11 दिन 3300 किलोमीटर दूरी तद करने वाले चालक परिचालकों की क्रमशः 3500 और 4400 रुपये को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कावंशाला कार्मिकों को भी 1500 रुपये दिए जाएंगे। सेव प्रबंधक लोकेश राजपूत ने बताया कि लखनऊ, कानपुर, गौडा, दिल्ली, बिजनौर और कांची जनपदों के लिए अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। सोहराब गेट में 40 और भैंसाली गेट डिपो में 30 अतिरिक्त बसे लंबे रूटों पर लगाई गई हैं।

वहीं नोएडा डिपो आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए मोरना डिपो में दो अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे। सभी रूटों पर ऑनलाइन टिकट की सुविधाएं भी मौजूद रहेगी।दिवाली पर घर जाने वालों की संख्या को देखते हुए रोडवेज के सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दिए गए हैं। इस मिली 36 नई बसों को उन रूटों पर लगाया गया है, जिन पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है। मथुरा होते हुए आगरा जाने वाली बसों के बेड़े में पांच बसों को बढ़ाया गया है। मेरठ के लिए 10 बसें, अलीगढ़ के लिए छह बसें और कासगंज और बदायूं के लिए तीन-तीन बसें बढ़ाई गई हैं। नोएडा डिपो के एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि बुधवार से प्रारंभ हो रही विशेष सेवा के लिए यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है।

नोएडा डिपो के एआरएम ने बताया कि नोएडा डिपो में एक भी एसी बस नहीं है। कौशांबी और आनंद विहार की एसी बसें नोएडा डिपो से होकर गुजरती हैं। इसमें लखनऊ, गोरखपुर समेत अन्य शहरों की बस सेवा शामिल हैं। इन बसों की ऑनलाइन टिकट बुक कराई जा सकती है और नोएडा की लोकेशन को इसमें जोड़ा जा सकता है। ऐसे में नोएडा डिपो से भी एसी बसों में बैठकर जा सकेंगे। दिवाली पर इन बसों की संख्या में भी दोगुनी वृद्धि हुई है। जहां पहले 7 बसें आती थी वहां अब 14 बसें डिपो से होकर गुजरेंगी।
रूट चार्ट से अलग जिस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी वहां के लिए अतिरिक्त बसें और फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। नोएडा से सटे आसपास के शहरों के लिए चार अतिरिक्त फेरे बसें लगाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक रूट पर दो से तीन बसों में ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा है। यात्री उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की वेबसाइट www.upsrtc.up.gov.in पर टिकट बुक करा सकते हैं। इससे उन्हें बसों में सीट मिलने की समस्या नहीं होगी।

Share.

About Author

Leave A Reply