Saturday, April 18

यूपी में गर्मी के बीच 13 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट

Pinterest LinkedIn Tumblr +

लखनऊ 18 अप्रैल। यूपी में तपिश के बीच राहत की खबर आई है. मौसम विभाग ने यूपी के 13 जिलों में आगामी 24 घंटों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. बता दें कि पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में मौसम ड्राई बना है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई है. कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं भी चली है.

वहीं उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि जारी है. इस कारण शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार कर गया.
मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, हापुड़, अमरोहा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत, बिजनौर मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और आसपास के जिलों में आकाशीय बिजली 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ का आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी संभाग में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई. वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चली. शनिवार को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम ड्राई रहेगा. अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के साथ ही पूर्वी यूपी में मौसम ड्राई रहेगा. वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, मेघगर्जन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा चल सकती है.

Share.

About Author

Leave A Reply