Friday, July 26

इनकम टैक्स ऑफिसर बन रचाई 4 शादियां, लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

Pinterest LinkedIn Tumblr +

कानुपर 10 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के कानुपर जिले की पुलिस ने एक अजीबोगरीब दुल्हन को गिरफ्तार किया है, जिससे एक बड़े ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ। वहीं पूछताछ में लड़की ने जो कहानी बताई, वह काफी दिलचस्प, लेकिन चौंकाने वाली निकली। क्योंकि लड़की ने एक पुलिस वाले को भी अपना शिकार बनाया था। उसने खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर बताकर पुलिस वाले से सोशल मीडिया पर दोस्ती की और शादी करके उसे लाखों रुपये का चूना लगाया। उससे गहने भी लूट लिए, जबकि लड़की पहले से शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी हैं। पूछताछ में महिला ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए।

नजीराबाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। खुशीपुरा कचहरी के पास कानपुर-झांसी मार्ग की रहने वाली लड़की कभी शिवांगी सिसोदिया, कभी पिंकी गौतम, कभी सविता शास्त्री बनकर लोगों को चूना लगा रही थी। इस समय वह कानपुर के रंजीत नगर के एकता अपार्टमेंट में रह रही थी। वहीं ठगी का ताजा मामला एक पुलिस कर्मी से जुड़ा है, जिससे वह 2016 में सोशल मीडिया पर मिली थी। उसने पुलिस कर्मी को बताया कि वह इनकम टैक्स ऑफिसर है। उसकी पोस्टिंग चंडीगढ़ में थी, लेकिन हाल में उसका लखनऊ ट्रांसफर हो गया था। उसके पिता IPS अमन सिंह गौतम हैं।

आरोपी लड़की ने पुलिस को बताया कि 2017 में वह कानपुर में श्यामनगर स्थित होटल में पुलिस वाले से मिली थी। उसने उससे शादी करने का प्रस्ताव दिया। इस दौरान वह मदन नामक युवक और एक अन्य लड़की को अपने साथ पुलिस वाले से मिलाने के लिए ले गई थी। उसने दोनों को भाई-भाभी बताया था। शादी की बात फाइनल हो गई। 10 फरवरी 2021 को दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद उसने पुलिस वाले से कार मांगी, जिसके बदले में उसने उससे बुकिंग के लिए 8 लाख रुपए दे लिए। लड़की ने बताया कि उसने गाड़ी किराए पर ले ली और जब पुलिस वाले ने उससे पैसों के बारे में पूछता तो बहाना बना दिया।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता पति ने बताया कि उसका ट्रांसफर हो गया था। एक दिन वह घर आया तो उसे पत्नी के साथ एक अन्य युवक मिला, जिसे उसने अपना भाई बताया। इसके बाद अकसर वह युवक घर आने लगा। शक होने पर उसने जांच पड़ताल कराई तो युवक झांसी के कस्बे मऊरानीपुर का सोनू निकला, जो उसकी पत्नी का प्रेमी भी है। उसे वह शादी में फोटोग्राफर बनाकर भी लाई थी। पड़ताल में यह भी पता लगा कि उसकी पत्नी का असली नाम सविता देवी है। वह पहले भी शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी हैं। वह नसबंदी करा चुकी है, ताकि और बच्चे न हों। इनकम टैक्स के फर्जी प्रमाण पत्र और ट्रॉफी भी मिले।
शिकायतकर्ता पति ने बताया कि सभी सबूत इकट्ठे करने के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।

Share.

About Author

Leave A Reply