मेरठ, 06 अप्रैल (जन)। बिजनौर लोकसभा सांसद चंदन चौहान ने देर रात हस्तिनापुर विधानसभा के मखदुमपुर घाट पहुंचकर तीन दिन पूर्व मखदुमपुर घाट पर हुए भयानक हादसे में पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी। सांसद प्रतिनिधि युगांश राणा ने कहा कि अभी तक एक लापता युवक का सुराग नहीं मिला है। उसके सर्च ऑपरेशन की जानकारी लेते हुए सांसद ने प्रशासनिक अधिकारियों राहत कार्य में तेजी लाने के लिए कड़े निर्देश दिए। इस दौरान रालोद नेता मेहरपाल काकरान, पिंटू मोड़ कला, अर्जुन काली, पवन त्यागी, विकास भैंसा, संजय भड़ाना, ऋषिपाल प्रधान, शिकिंद्र गुर्जर, प्रवीण प्रधान आदि उपस्थित रहे।
पीड़ित परिवार को बिजनौर सांसद ने दी सांत्वना
Share.
