सरधना/मेरठ, 23 अप्रैल (प्र)। तहसील रोड स्थित अस्थाई डंपिंग ग्राउंड में गत रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब कूड़ा निस्तारण के दौरान एक बुलडोजर (जेसीबी मशीन) में अचानक आग लग गई। घटना के समय कर्मचारी जेसीबी से कूड़े के ढेर को समतल करने का कार्य कर रहा था।
अस्थाई डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण का ठेका नगरपालिका से एएस एसोसिएशन के पास है। दिन में लगी आग को दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर काबू पा लिया था। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार कूड़ा पूरी तरह से ठंडा नहीं हुआ था और अंदर ही अंदर सुलग रहा था। शाम के समय कर्मचारी गुलजार बुलडोजर से कूड़े के ढेर पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक मशीन में आग लग गई। आग लगते ही उसने मशीन से कूदकर अपनी जान बचाई। तभी आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। ठेकेदार समीर के अनुसार करीब 17 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
कूड़ा निस्तारण के दौरान बुलडोजर में लगी आग
Share.
