Saturday, July 27

गूगल पर खूब सर्च हुए चंद्रयान-3 और जी-20

Pinterest LinkedIn Tumblr +

नई दिल्ली 12 दिसंबर। गूगल की सोमवार को जारी ‘ईयर इन सर्च 2023’ ब्लॉग के अनुसार, इस साल गूगल पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता ले लेकर भारत की जी-20 अध्यक्षता के बारे में देश के लोगों ने खूब सर्च किया। सेल्फ केयर से जुड़े सवालों पर लोगों ने गूगल पर त्वचा एवं बालों के लिए सूर्य की किरणों से होने वाली क्षति को रोकने के तरीकों के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किए गए। कई लोगों ने कार्डियो, जिम को भी सर्च किया। गूगल सर्च में ब्यूटी पार्लर और आसपास स्थित स्किन विशेषज्ञों के बारे में खूब सर्च किया। कई लोग यह जानने के इच्छुक रहे कि यूट्यूब पर अपने पहले पांच हजार फॉलोअर्स तक कैसे प्राप्त करें।

चंद्रयान-3 ने दी बंपर सुर्खियां
गूगल ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘‘चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता ने समाचार जगत को सुर्खियां दीं, इस घटना के बारे में घरेलू से लेकर विश्व स्तर पर लोगों ने सर्च किया। भारत ने जी20 की अध्यक्षता के तहत इस सम्मेलन की मेजबानी की। गूगल पर देश के लोगों ने इसके बारे में भी काफी जानकारी खोजी।’’

ब्लॉग के अनुसार, समाचार संबंधित सर्च में कर्नाटक चुनाव परिणाम, समान नागरिक संहिता, स्थानीय विकास पर लोगों ने सबसे अधिक सर्च किया। इसके अलावा इस्राइल-हमास युद्ध और तुर्किये भूकंप को गूगल समाचार के फीचर के माध्यम से वैश्विक घटनाओं को समझने की कोशिश की। इस वर्ष क्रिकेट के प्रति भारतीयों का जुनून चरम पर था। क्रिकेट विश्व कप, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैचों से संबंधित खूब प्रश्न किए गए।

गूगल रिपोर्ट के अनुसार, महिला क्रिकेट विश्व कप, पहली बार आयोजित महिला प्रीमियर लीग सर्च के मामले में अग्रणी रहे। क्रिकेट के अलावा, लोगों ने ‘कबड्डी में अच्छा कैसे बनें’, ‘शतरंज ग्रैंडमास्टर कैसे बनें’ जैसे सवाल भी किए। फिल्मों में बार्बेनहाइमर ने दुनिया का ध्यान खींचा, भारतीय फिल्में भी पीछे नहीं रहीं। फिल्मों में जवान की सर्च रैंकिंग शीर्ष पर रही। इसके अलावा गदर 2 और पठान ने टॉप ट्रेंडिंग सर्च में शामिल रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply