मेरठ 19 मई (प्र)। जिला कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष विनोद सोनकर के नेतृत्व में इंदिरा चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम गाकर अमर ज्योति पदयात्रा का शुभारंभ शहर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजल, प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर आदि नेताओं ने झंडी दिखाकर किया ।
पदयात्रा का नेतत्व कर रहे कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष विनोद सोनकर व उपस्थिति कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर इन्द्रा जी को नमन किया।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा ने पदयात्रियों का हौसला बढ़ाते हुये कहा कि पदयात्रा में जाने वाले कांग्रेस कार्यकर्त्ता को सादुवाद हे कि वें कांग्रेस कि उच्च परम्पराओ को आज बहुत निरवाह कर रहे, पद यात्रा व उपवास कांग्रेस के मूल सिद्धांतो में शामिल है।
सेवादल अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि देश में कांग्रेस नेताओं ने अपना बलिदान देकर देश में लोकतंत्र कि नीव को मजबूत किया है।
विनोद सोनकर के नेतत्व में पदयात्रा करने वालों में मुख्य रूप से नईम राणा, अनिल प्रेमी, सुशील सैनी (पूर्व पार्षद), इकराम चौधरी (पार्षद)सरताज चौधरी, महरुद्दीन चौधरी, राहत अली, प्रवीण जाटव, फुरकान अंसारी, अमरोश कुमार, मुस्तकीम, पवन थापा, जगदीश माथुर,अथर अली, आरिफ राजपूत, यासीन अंसारी, राकेश कुमार आदि शामिल है।
पदयात्रियों का शहर घंटाघर पर मासूम असगर, हाजी इशरत आदि कार्यकर्ताओ ने पद यात्रियों को फूल माला पहनाकर किया।
पद यात्रियों ने मेट्रो प्लाजा स्थित बाबा साहेब अम्बेडकर जी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
यात्रा इन्द्रा चौक से आरम्भ होकर, बुढ़ना गेट, खैर नगर, चौराहा, छतरी वाला पीर, अहमद रोड़, प्यारेलाल अस्पताल, घंटाघर, मेनका सिनेमा, रेलवे रोड़ चौराहा, ईदगाहा चौराहा, मेट्रो प्लाजा, पुरानी दिल्ली चुंगी, ईरा माल, माधम पुरम चौराहा, शॉपिंक्स माल, रिठानी, परतापुर होते मोदी नगर, शाहदरा होते हुऐ नई दिल्ली होते हुये वीर भूमि राजीव जी कि समाधि पर 21 मई 2025 को सम्पन्न होगी।
करोना के कारण कुछ वर्षों से यह पदयात्रा स्थगित चल रही थी।
इन्द्रा चौक से यात्रा में महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, हरिकिशन अम्बेडकर, सलीम खान,महेंद्र गुजर्र, रोहित पारासर,कमल जायसवाल, रविंद्र सिंह, संजय कटारिया,मॉनिंदर सूद, पीयूष रस्तोगी, डॉ अशोक आर्य,जीतेन्द्र चौधरी, हरिकिशन प्रजापति, अशोक शर्मा,रोबिन नाथ गोलू,अवध बिहारी सक्सेना, शामिल होंगे।