Saturday, July 27

प्रांतीय अध्यक्ष पद पर डा. सुशील व महामंत्री पर डा. रविंद्र की दूसरी बार ताजपोशी

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 28 दिसंबर (प्र)। डीएन इंटर कालेज रेलवे रोड में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेशीय अधिवेशन का गत दिवस समापन हो गया। दूसरे दिन अधिवेशन में प्रधानाचार्य परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव हुआ। जिसमें मेरठ के डीएन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. सुशील कुमार सिंह प्रांतीय अध्यक्ष एवं गोरखपुर के डा. रविंद्र त्रिपाठी को दूसरी बार महामंत्री चुना गया।

अधिवेशन के दूसरे दिन मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा रहे। प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डा. गौरव पाठक, कार्यकारी अध्यक्ष डा. नीलम सिंह, जिला मंत्री संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार, डा. दीप्ति राघव एवं डा. प्रवीण शर्मा ने उनका स्वागत किया। पहले चरण में प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को ही सर्वसम्मति से दूसरी बार निर्विरोध चुना गया। इनमें कार्यकारी अध्यक्ष हर प्रसाद वादव मैनपुरी, मंत्री डा. अनिल कुमार वशिष्ठ आगरा व कोषाध्यक्ष डा. मणिशंकर तिवारी अयोध्या एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार शर्मा मेरठ डीएवी इंटर कालेज कंकरखेड़ा चुने गए हैं।

वहीं उपाध्यक्ष पद पर मेरठ के किसान कन्या इंटर संरक्षक मंडल में श्रीनिवास शुक्ला गोरखपुर, डा. महेंद्र सिंह त्यागी मेरठ, डा. टीपी सिंह देवरिया व डा. वीरेंद्र त्रिपाठी फैजाबाद शामिल हैं। अब दो साल के लिए चुनी गई यही कार्यकारिणी कार्य करेगी। कार्यक्रम के दूसरे चरण में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। इनमें पद्मसेन मित्तल, नित्यानंद शर्मा, सत्यव्रत शर्मा, जीएम गुप्ता, डा. एमपी शर्मा, डा. रामपाल सिंह आदि शामिल हैं। इनके साथ ही सभी जिलापक्ष व मंत्रियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि प्रधानाचार्यों की मांगों को ये विधान परिषद के सत्र में प्रमुखत उठाकर समाधान भी कराया कराएंगे।

Share.

About Author

Leave A Reply