Saturday, February 14

डी.एन. कॉलेज, मेरठ में आज नौवाँ भव्य पुरातन छात्र समागम एलुमनी मीट-2026 का आयोजन

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 14 फरवरी (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। डी.एन. कॉलेज, मेरठ में आज नौवाँ भव्य पुरातन छात्र समागम एलुमनी मीट-2026 का आयोजन अत्यंत गरिमामय, उत्साहपूर्ण एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों न्यायपालिका, प्रशासन, शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, सेना एवं सामाजिक सेवा में प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त कर चुके सैकड़ों पुरातन छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने छात्र जीवन की अमूल्य स्मृतियों को साझा किया। कार्यक्रम ने संस्थान की गौरवशाली परंपरा, शैक्षिक उत्कृष्टता तथा पूर्व छात्रों के सशक्त योगदान को एक मंच पर समाहित करने का कार्य किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बी. एस. यादव ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। अपने स्वागत उद्बोधन में उन्होंने कहा कि डी.एन. कॉलेज की पहचान उसके गौरवशाली पुरातन छात्र हैं, जिनकी उपलब्धियाँ ही संस्थान की वास्तविक धरोहर एवं पूँजी हैं। उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों, शोध गतिविधियों, नवाचार योजनाओं तथा भविष्य की विकास रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर वर्तमान सत्र के 33 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को विभिन्न छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गईं। प्रत्येक छात्र को ₹5000 की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में शैक्षिक उत्कृष्टता के प्रति प्रेरणा का संचार हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री के.सी. कौशिक जी की गरिमामयी उपस्थिति अपने प्रेरक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि डी.एन. कॉलेज ने सदैव राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा इस संस्थान से निकले विद्यार्थी देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम, नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक दृष्टिकोण को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. नशीम जैदी, डीआईजी मध्य प्रदेश श्री मनीष अग्रवाल (आईपीएस, 2009 बैच), पद्मश्री से सम्मानित डॉ. बालेंदु वैद्य जी, डॉ. सधीर गुप्ता (पूर्व डीन, कॉमर्स), डॉ. एस. के. अग्रवाल, डॉ. के. के. मित्तल (पूर्व डीन, लॉ), डॉ. एस. के. अग्रवाल (पूर्व प्राचार्य, मेरठ कॉलेज), प्रो सीमा उममतनज बवससमहम सहित अनेक गणमान्य पूर्व छात्र एवं विशिष्ट व्यक्तित्व उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए महाविद्यालय की प्रगति, अनुशासित वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना की।
एलुमनी एसोसिएशन द्वारा वर्ष भर की गतिविधियों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें शैक्षिक सहयोग, छात्रवृत्ति वितरण, कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम, सामाजिक सेवा गतिविधियों एवं संस्थान विकास में पूर्व छात्रों की सक्रिय सहभागिता का उल्लेख किया गया। एसोसिएशन की प्रतिनिधि श्रीमती आभा अवस्थी ने अपने संबोधन में महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा, शैक्षिक उत्कृष्टता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुरातन छात्रों का संस्थान से आजीवन जुड़ाव उसकी उन्नति की आधारशिला है। सम्मानित पूर्व छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुओं के मार्गदर्शन, संस्थान के अनुशासित वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दिया।
श्री रवि मोहन की संगीतमय प्रस्तुति “मुसाफ़िर हूँ यारों” पर विशेष सराहना प्राप्त हुई, वहीं 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी और डी आई जी मध्यप्रदेश श्री मनीष अग्रवाल ने “मेरी तमन्नाओं की तक़दीर तुम सवार दो” गीत की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आईटीआई एसोसिएशन के चेयरमैन श्री बी. एस. तोमर की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। पूर्व छात्रों ने महाविद्यालय परिसर का भ्रमण कर पुरानी स्मृतियों को ताजा किया तथा संस्थान के सर्वांगीण विकास हेतु सकारात्मक सुझाव भी दिए। कार्यक्रम के अंतर्गत स्मृति-चिन्ह वितरण, सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन का आयोजन किया गया, जिसने पूर्व एवं वर्तमान विद्यार्थियों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को और सुदृढ़ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बी. एस. यादव ने की तथा संचालन एलुमनी एसोसिएशन के श्री यशपाल जांगड़ और प्रो आभा अवस्थी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। समारोह के अंत में आयोजन समिति की ओर से धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया एवं सामूहिक छायाचित्र के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन हुआ।
आज समारोह के दौरान कई नई छात्रवृतियों देने की घोषणा भी की गई जिनमे पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नशीम जैदी, श्री विवेक सिंह व अन्य। यह भव्य पुरातन छात्र समागम न केवल एक भावनात्मक पुनर्मिलन का अवसर सिद्ध हुआ, बल्कि संस्थान की उन्नति, शैक्षिक उत्कृष्टता, सामाजिक दायित्व एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक भी बनकर उभरा। डी.एन. कॉलेज, मेरठ का यह आयोजन आने वाले समय में पूर्व छात्रों एवं संस्थान के बीच सहयोग, सहभागिता एवं विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला सिद्ध होगा।
समापन समारोह के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री वी एम नौटियाल ने कहाँ एलुमनाई एसोसिएशन का उद्देश्य केवल पूर्व छात्रों को जोड़ना ही नहीं, बल्कि वर्तमान विद्यार्थियों को प्रेरित करना, संस्थान के विकास में सक्रिय सहयोग देना तथा शैक्षणिक एवं सामाजिक उन्नति के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। पुरातन छात्र अपने अनुभवों, मार्गदर्शन एवं सहयोग से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
आज का यह कार्यक्रम आपसी संवाद, अनुभवों के आदान-प्रदान और पुराने दिनों की मधुर स्मृतियों को पुनर्जीवित करने का एक सशक्त माध्यम है। यह अवसर हमें यह भी स्मरण कराता है कि चाहे हम जीवन में कितनी भी ऊँचाइयाँ क्यों न प्राप्त कर लें, अपने शिक्षण संस्थान से हमारा संबंध सदैव अटूट रहता है।
अंत में, मैं एलुमनाई एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ तथा सभी पुरातन छात्रों से अपेक्षा करता हूँ कि वे भविष्य में भी संस्थान के विकास एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु अपना निरंतर सहयोग एवं स्नेह प्रदान करते रहेंगे। आज कार्यक्रम में एलूमनाई एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों के साथ साथ कॉलेज के अतिरिक्त मंत्री श्री संजीश्वर प्रकाश त्यागी, प्रबंध समिति अध्यक्ष श्री महेश गुप्ता, प्रो मुनीश यादव, प्रो दीपक कुमार, प्रो शेफाली, डॉ दीपक कुमार, प्रो हिमांशु अग्रवाल, डॉ पी एस चौहान, डॉ रुचि गोयल, प्रो बिरजेश अग्रवाल, डॉ भारती आनंद, प्रो अनुराग शर्मा, डॉ विश्रुत चौधरी, डॉ तनुज शर्मा, डॉ चंदन और महाविद्यालय के अन्य सभी शिक्षक, ग़ैर शिक्षक और छात्र छात्राए उपस्थित रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply