
मेरठ, 10 फरवरी (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। बच्चों और बडों में अत्यंत लोकप्रिय दक्षिण भारतीय भोजन यानी साउथ इंडियन आदि खाने के होटल रेस्टोरेंट का आज वेस्ट एण्ड रोड स्थित बाला जी पूजा केन्द्र के बराबर में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अपनों की उपस्थिति में शानदार शुभारंभ हुआ। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री संग्राम सिंह का कहना था कि यहां मौजूद खाने का सामान उच्च क्वालिटी और स्वाद से भरपूर है बच्चों को यहां आकर अच्छा लगेगा। नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रमुख व्यापारी नेता श्री मनोज गुप्ता का कथन था कि यहां की साफ सफाई आने वालों के लिए स्वास्थ्य वर्धक होगी और स्वादिष्ट खाद्य सामग्री उन्हें प्रेरित करेंगी।
फोटोग्राफी गुरू नितिन गोयल (गोयल फोटो स्टूडियों) का कहना था कि यह स्कूल लाइन है इसी रोड पर पांच-छह हिन्दी और सीबीएसई माध्यम के स्कूल है जहां हजारों की तादाद में आने वाले बच्चों और अभिभावकों को दक्षिण भारतीय रेस्टोरेंट उन्हें आकर्षित करेगा। श्री पारस जैन खोले गये इस दक्षिण रेस्तरां के मालिक द्वारा गोयल परिवार और अन्यों के साथ मिलकर आगंतुकों का शुभारंभ के मौके पर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पत्रकार सुनील तनेजा, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री अंकित बिश्नोई, अभिराज बिश्नोई, राजीव लोचन गोयल, सचिन कंसल, पर्श जैन, राजीव जैन, दीपा जैन, राहुल गोयल, डोली सिंघल, सोनिया गोयल, सोनाक्षी सिंघल, सरोज गोयल, वंशिका गोयल, मनीका गोयल, नितिन गोयल, सीमा पांडे, दिव्या गोयल, हिना शर्मा, मीनाक्षी चंदेल, निशी शर्मा, संग्राम सिंह, सुनील, संजय प्रकाश, मनोज आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। आगंतुकों का स्वागत देश की राजधानी दिल्ली में एडवोकेट दीपा जैन द्वारा परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ किया गया। यूपी मजीठिया बोर्ड के पूर्व सदस्य अंकित बिश्नोई का कहना था कि दक्षिण भारतीय भोजन प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र रहेगा दक्षिण रेस्तरां।
