Monday, April 6

डॉ. अलका गुप्ता ने अध्यक्ष पद की शपथ ली

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 06 अप्रैल (अम)। भारत विकास परिषद अभिनव विकास रत्न शाखा के सत्र 2026- 27 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गत दिवस प्यारेलाल शर्मा स्मारक में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अलका गुप्ता ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। अधिष्ठान अधिकारी प्रांतीय महासचिव मुकेश चंद गुप्ता ने अध्यक्ष डॉ. अलका गुप्ता, सचिव कल्पना सोलंकी और वित्त सचिव मंजू त्यागी सहित नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। सचिव कल्पना सोलंकी ने पूर्व वर्ष की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंजू त्यागी ने वर्ष 2025-26 की बैलेंस शीट और 2026-27 के लिए पूर्व अनुमानित बजट प्रस्तुत किया। समारोह का संचालन संरक्षिका हिमा गौड़ कौशिक और कल्पना सोलंकी ने किया। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, प्रांतीय वित्त सचिव प्रवीण गुप्ता, प्रांतीय महिला संयोजिका आशा जैन, जिला समन्वयक संजीव गुप्ता आदि रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply