
मेरठ 09 फरवरी (दैनिक केसर खुशबू टाइम्स)। नये रंग रूप में बच्चों का भविष्य संवारने के लिए शुरू हुआ बीएसके मॉडल स्कूल डा0 कर्मेन्द्र सिंह के मार्ग दर्शन में बच्चों को अच्छी शिक्षा और राष्ट्रहित में काम करने का आगे चलकर मौका देगा उक्त शब्द राज्यसभा सदस्य भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत वाजपेयी द्वारा अपने सारगर्भित संबोधन में कहे गये। बताते चले कि गत दिवस 18 गोविन्दपुरी कंकरखेड़ा में नई साजसज्जा से शुरू हुए बीएस मॉडल स्कूल में अतिथियों के साथ ही अभिभावकों की मौजूदगी से यह अहसास हो रहा था कि शीघ्र ही यहां बच्चों की किलकारियां और उनकी हर तरह से हंसी सुनाई देने लगेगी।
स्मरण रहे कि शिक्षाविद सरदार एनपी सिंह मजीठिया बोर्ड यूपी के पूर्व सदस्य सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री अंकित बिश्नोई वरिष्ठ राजनेता चौधरी यशपाल सिंह व्यापारी और वैश्य समाज के नेता देवेन्द्र गोयल ऑन लाइन न्यूज चैनल ताजा खबर व मेरठ रिपोर्ट के चेयरमैन रवि कुमार बिश्नोई आदि की उपस्थिति में लगभग 12 बजे तालियों की गड़गड़ाहट के बीच फीता काटकर डा0 लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अपनी शुभकामनाओं के साथ स्कूल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वाहे गुरू जी की कृपा और डा0 कर्मेन्द्र सिंह के प्रयासों से जिस भावना को लेकर यह शिक्षा का मंदिर शुरू किया गया है उसमें वो सफल होंगे ऐसी मेरी कामना है। मुख्य अतिथि के रूप में डा0 लक्ष्मीकांत वाजपेयी जी का शुभारंभ स्थल पर पहुंचने पर डा0 कर्मेन्द्र सिंह बेबी नंदा नीतू सिंह रमनप्रीत कौर सरदार सुखविन्दर सिंह ने स्वागत किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा गौरव भाटी विवेक रस्तोगी मनमोहन विज सीडी शर्मा राजेश खन्ना बबीता खन्ना कृष्णावेद योगेन्द्र सिंह गिरीश भारद्वाज प्रशांत कौशिक आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
