Monday, April 6

सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए की उच्चस्तरीय बैठक में सदस्यता बढ़ाने, लोगों को सम्मानित करने आयोजित कार्यक्रम और बैठकों का भरपूर प्रचार करने आदि पर लिया गया निर्णय

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 06 अप्रैल (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए की एक उच्चस्तरीय बैठक गत दिवस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविकुमार विश्नोई और राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व कार्यवाहक उप निदेशकर सूचना एलएलबी के संचालन एवं एसएमए की अल्पसंख्यक ईकाई के राष्ट्रीय महासचिव देश के जाने माने विद्वान मौलाना मशहूदुर्रहमान शाहीम जमाली चतुर्वेदी एवं महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जाने माने फिल्म अभिनेता गिरीश थापा, जिला ईकाई में उपाध्यक्ष श्री प्रदीप सेठी और संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री मजीठिया बोर्ड यूपी के पूर्व सदस्य अंकित बिश्नोई की गरिमामय उपस्थिति में हुई प्रातः 11 बजे से शुरू होकर दो बजे तक चली इस अतिमहत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक में एसएमए के युद्धस्तर पर विस्तार तेजी से सदस्यता संख्या बढ़ाने और सभी सदस्यों को इस काम में मजबूती से भूमिका निभाने हेत पत्र लिखने के साथ ही तय हुआ कि एक बैठक आगामी 15 दिन में जरूरी हो और यह किसी अवकाश के दिन होनी चाहिए जिससे सभी सक्रिय सदस्य इसमें शामिल हो सकें। यह सुझाव भी आया कि एसएमए से संबंधित सभी खबरें और गतिविधियां सभी सदस्य अपने फेसबुक व वाट्स एप पर चलाये जिला महानगर और मंडलीय महिला और मुख्य इकाई को सक्रिय कर आवश्यतानुसार उसमें पदाधिकारी व सदस्य बढ़ाये जायें और इसकी बैठकें ग्रामीण क्षेत्रों तथा स्कूलों में हों और बालिग छात्रों को निशुल्क रूप से सदस्यता फार्म भरवाकर दी जाये। यह भी सुझाव तय हुआ कि समस्त देशभर में जो अभी तक सदस्य और पदाधिकारी है उन सभी को ऑनलाइन फार्म भेजा जाये जिससे वह सदस्यता अभियान चला सकंे।

श्री प्रदीप सेठी का यह सुझाव बहुत उपयोगी लगा कि हर शुभ अवसर पर एक बधाई संदेश बनाकर सभी सदस्यों को भेजा जाये जिसे वह अपना और अपने सहयोगियों का नाम लिखकर अपने परिचितों मिलने वाले आदि को शुभकामनाएं व बधाई दे सके। श्री सुरेन्द्र शर्मा का यह सुझाव भी पसंद किया गया कि सोशल मीडिया पर जो निगरानी हेतु सरकार नियम बनाने जा रही है उसमें सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए से सलाह ली जाये और उसका एक एक सदस्य इससे संबंध बनने वाली सभी कमेटियों में सदस्यों के रूप में रखा जाये और इसके लिए केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री तथा नियम बनाने हेतु संयोजक बनाये गये संसद सदस्य से मिलाकर उन्हें पत्र दिया जाये और अन्य सांसदों को भी अपनी बातों से अवगत कराने और सरकार को इस संदर्भ में पत्र लिखने के लिए संसद सदस्य व राज्यसभा सदस्यों को ज्ञापन दिये जाये और भविष्य में इस बारे में एक रणनीति तैयार कर सभी सदस्य अपने अपने मेल, फेसबुक वट्सऐप जैसे मंचों के माध्यम से अभियान चलाकर सरकार के ध्यान आकर्षित करें और यह काम देशभर में सभी एसएमए से जुड़े लोग समय निकालकर करें। श्री गिरीश थापर ने सुझाव दिया कि देश की राजधानी दिल्ली और अन्य प्रदेशों के मुख्यालयों पर सम्मेलन आयोजित किये जाये और उनमें सोशल मीडिया के प्रति अच्छा दृष्टिकोण रखने और उसका प्रचार-प्रसार में लगे और इससे नागरिकों को होने वाले लाभ से अवगत कराने वाले हर व्यक्ति को ढंूढ ढूंढ कर चाहे वह नौजवान हो या बुजुर्ग महिला हो या पुरूष गरीब हो या अमीर उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाये और इसके लिए आवश्यकतानुसार ग्राम पंचायत तक प्रयास किये जाये।

Share.

About Author

Leave A Reply