Saturday, July 27

मुरादाबाद में सीएम योगी ने चौ. चरण सिंह की 51 फुट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मुरादाबाद, 23 दिसंबर। पश्चिमी यूपी में जाट सियासत को हवा देते हुए योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर किसानों को ट्रैक्टर की चाभियां सौंपी गई। मुरादाबाद की जमीन से उन्होंने भाजपा की सियासी जमीन मजबूत करते हुए उपराष्ट्रपति की खिल्ली उड़ाने वाले प्रकरण को भी उछाला।
कहा कि ये लोग किस तरह से संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की खल्लियां उड़ाते हैं। संविधान के अपमान का मतलब, बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर का अपमान। ये किसी भारतीय को स्वीकार नहीं करना चाहिए। क्योंकि हमारी आस्था भारत की एकता-अखंडता के लिए है। उन्होंने किसानों पर कहा कि पहली बार 2 करोड़ किसानों को 15 किस्त में 60 हजार करोड़ सम्मान निधि दी जा चुकी है। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है, जहां पर किसान का सम्मान होता है। शासन उनके परिश्रम को नतमस्तक होकर सम्मान देता है।

उन्होंने कहा कि हमने अपने कृषि उत्पादन को 9 फीसदी तक पहुंचाया है। हम कृषि उत्पादन तीन गुना रफ्तार से आगे बढ़ाएंगे। जिससे कि उत्तर प्रदेश 1 ट्रिलियन इकोनॉमी को प्राप्त कर सके। हमें परंपरागत खेती के साथ-साथ वेजिटेबल स्ट्रॉबेरी और नेचुरल फार्मिंग की तरफ भी ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि अब यूपी में दंगा नहीं होता है। अब किसानों को कोई परेशान नहीं करता है। उसकी हमने पुख्ता व्यवस्था की है। अब तो सब कहते हैं कर्फ्यू दंगा यूपी में सब चंगा। 22 जनवरी को अयोध्या में 500 साल बाद राम जी विराजमान हो रहे है। ये लोग वह काम कर पाते क्या?

योगी ने कहा, कहीं पूर्वांचल एक्सप्रेस तैयार है, कहीं बुंदेलखंड एक्सप्रेस तैयार है। नौजवानों को नौकरी की तैयारी के लिए दरवाजे खुल रहे हैं। अब तो मुरादाबाद में भी एयरपोर्ट की तैयारी हो गई है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह को नमन करता हूं, मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है, उनकी 51 फीट की मूर्ति का उद्घाटन करने का मौका मुझे मिला है। चौधरी साहब भारत की अर्थव्यवस्था की सारी जानकारी रखते थे। जाट महासभा आगे है, सरकार उनके पीछे खड़ी है। 51 फीट की प्रतिमा संदेश दे रही है। उनके हमारी भी आस्था है। क्योंकि उन्होंने देश के लिए, किसानों के लिए काम किया था। उन्होंने कहा,ष्प्रदेश के अंदर जितने भी निजी ट्यूबवेल लगाए गए हैं, उनको हम फ्री में बिजली देने का काम कर रहे हैं। डीजल से चलने वाले जितने भी ट्यूबवेल हैं, उनको हम सोलर पैनल देकर डीजल की बचत करने की दिशा में हम आगे बढ़ने जा रहे हैं।
वहीं इस मौके पर किसानों को ट्रैक्टर की चाभियां सौंपी गई। झंडी दिखाकर योगी आदित्यनाथ ने उन्हें रवाना किया।

Share.

About Author

Leave A Reply