मेरठ 04 फरवरी (दैनिक केसर खुशबू टाइम्स)। आवारा कुत्तों व बन्दरों द्वारा समय-समय पर किये गये हमलों पर लगाम लगाने के आदेशों के उपरान्त भी प्रतिदिन शहरों से लेकर गांवों तक लगभग 100 से अधिक लोग घायल हो रहे है व लोग घरों में कैद होने को मजबूर है, रिश्तेदारों ने भी आने-जाने से कतराने के सम्बन्ध में जन एकता सेवा समिति (रजि0) जिला मेरठ आपसे अनुरोध करती है कि वर्तमान में शहर से लेकर गांवों तक लगातार आवारा कुत्तों व बन्दरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बच्चों का घर से अकेले निकलना व स्कूल जाना मुश्किल हो गया है । दुपहिया वाहनों के पीछे भी दौड़ने पर लोग गिरकर कई बार चोटिल हो जाते है । इस प्रकार की घटनायें प्रतिदिन 100 से अधिक हो रही है जिसमें कई लोगों के कुत्तों के काटे जाने के कारण मृत्यु भी हो चुकी है। इसी कारणवश लोग घरों में कैद होने पर मजबूर हैं एवं कुत्तों के हमलों के कारण रिश्तेदार भी आने से कतराते है। क्योंकि नगर निगम व कैन्ट बोर्ड व अन्य निकायों द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन गम्भीरता से नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण शहर से लेकर गांवों आम लोगों में आवारा कुत्तों के कारण दहशत का माहौल व आक्रोश व्याप्त है।
समिति आग्रह करती है कि ऊपर वर्णित सभी क्षेत्र की मुश्किलों व पूर्व में हुई समस्त घटनाओं का संज्ञान लेते हुए नगर निगम व कैन्ट बोर्ड एवं अन्य निकायों को आदेशित करके आवारा कुत्तों व बन्दरों के आतंक से समस्त मेरठ क्षेत्र की जनता को मुक्ति दिलाने की कृपा करें। ज्ञापन देने में सर्वश्री स0 मनजीत सिंह कोछड, राजेन्द्र सिंह यादव, दीपक बंसल, राजकुमार सौदे, राजेश पाण्डेय, सी0पी0 वाधवा, अशोक भारद्वाज, बबीता चौहान, ममता राव, वन्दना आहूजा, गीता ठाकुर, पुष्पलता, मीरा देवी, सरिता, निशा, शिल्पी चौहान, राजा, वसीम अब्बासी, पंकज वर्मा, टीकाराम, रूप किशोर पटेल विजय पटेल, मनोज पटेल राजपाल गोसाई कमलेश शर्मा, विक्रम, राज कुमार आदि उपस्थित रहे।
जन एकता सेवा समिति का कुत्तों व बंदरों के हमलों से निजात दिलाने के लिए प्रदर्शन
Share.
