Saturday, July 27

मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट, तेज हवा और बरसात की भी आशंका

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 26 फरवरी (प्र)। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अब एक बार फिर से आपको सर्दी का अहसास होना वाला है। ऐसा मौसम में होने वाले बदलाव के कारण होगा। इस पूरे सप्ताह पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर क्षेत्र में मौसम बदलता रहेगा। सबसे अधिक असर पहाड़ी इलाकों से सटे यूपी के सहारनपुर, बिजनौर और शामली समेत एनसीआर के हिस्से वाले शहर मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद और मेरठ में देखने को मिलेगा। यहां कोहरा छाने के साथ-साथ तेज हवाओं के चलने और बरसात की भी आशंका जताई गई है।

सोमवार से बुधवार तक मौसम में हल्के बदलाव देखने के मिलेंगे। बादल छाएं रहेंगे और हवाओं में ठंडक रहेगी। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बुधवार के बाद कोहरा छाने की भी आशंका जताई गई है। मेरठ कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार पूरे सप्ताह मौसम में उठा-पठक के संकेत हैं। कभी धूप खिलेगी तो कभी अचानक बादल छा जाएंगे। इसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। इसलिए बच्चों को पूरे कपड़े पहनाकर रखने की सलाह है। शुक्रवार तक मौसम और बदलेगा।

मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को भी मौसम में आंख मिचौनी का खेल चलता रहा। सुबह को धूप निकली तो दोपहर बाद आसमान में बादल छाए। हवाओं के चलने से मौसम में ठंड का एहसास बना रहा।

फरवरी का महीना मौसम के लिहाज से परिवर्तन वाला बना रहा। तापमान में भी उतार चढ़ाव का दौर देखने को मिला। महीने की शुरुआत में तापमान 20 डिग्री से नीचे चल रहा था, लेकिन बारिश के बाद तापमान लगातार 20 डिग्री के पार चल रहा है, जिस कारण मौसम में गर्माहट का एहसास भी बना हुआ है। हालांकि, तेज हवाओं के चलने से सुबह शाम में ठंड का एहसास बना हुआ है। रविवार को भी हवाओं का दौरा जारी रहा। रविवार को सुबह के समय खिली धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद आसमान में काले बादल मंडराने लगे। दिन के तापमान में भी 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम साफ रहेगा। 2 मार्च को हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं।

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री वह न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी रविवार को बढ़ा।

वहीं रविवार को राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलाें में बादल आने और ठंडी हवाओ के चलने से 2 डिग्री पारा गिर चुका है। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में गिरावट होने से बढ़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

Share.

About Author

Leave A Reply