Saturday, July 27

प्रेमिका के पति की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 08 फरवरी (प्र)। महिला के प्रेमी ने उसके पति की हत्या करने का दावा किया है। पुलिस ने प्रेमी और उसके साथी को हिरासत में लिया है। पुलिस शव बरामद नहीं कर पाई है। 15 जनवरी को युवक की मां ने हत्यारोपित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और हत्यारोपित और उसके साथी को पकड़ा।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी वकीला का बेटा नदीम ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में नूरनगर के पास स्थित फ्रैंडस कालोनी में रहता है। नदीम की 13 साल पहले शादी हुई थी। 15 जनवरी को नदीम लापता हो गया था। 20 जनवरी को मां वकीला ने ब्रह्मपुरी थाने ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। वकीला ने बताया कि नदीम को सरफराज अपने साथी शकील के साथ अगवाकर ले गया था। आरोप लगाया था कि सरफराज के नदीम की पत्नी गुड्डी से अवैध संबंध हैं। पहले भी सरफराज और गुड्डी ने मिलकर नदीम की पिटाई की थी। घटना को 22 दिन बीत जाने के बाद भी जब पुलिस ने कुछ नहीं किया तो वकीला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। सीओ संतोष कुमार ने बताया कि सरफराज और शकील ने नदीम की हत्या कर शव को भोला की झाल पर गंगनहर में फेंकने का दावा किया है। दोनों को साथ लेकर पुलिस नहर में शव की तलाश कर रही है।

सीओ ने बताया कि सरफराज का कहना है कि जब गुड्डी उससे बात करती थी तो नदीम उसका उत्पीड़न करता था। इस पर ही नदीम को मारने की साजिश की। 15 जनवरी को शकील के साथ मिलकर उसके घर पर ही गला दबाकर नदीम की हत्या की गई। उसके बाद सरफराज ने बाइक चलाई और शकील शव को बोरे में लपेट कर पीछे बैठ गया। शव को गंगनहर में फेंक दोनों घर लौट आए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपितों की बातों पर कोई यकीन नहीं है। इसलिए पुलिस नदीम की हत्या करने के साक्ष्य जुटा रही है। गोताखोर लगाकर गंगनहर में नदीम को ढूंढा जा रहा है।

Share.

About Author

Leave A Reply