Monday, March 2

भारी वाहनों की शहर में आज रात 10 बजे से नो-एंट्री

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 02 मार्च (जा)। होलिका दहन को लेकर भारी वाहनों के यातायात में आज के लिए बदलाव किया गया है। भारी वाहनों का शहर के अंदर आवागमन आज रात 10 बजे से दो बजे तक रोक दिया गया। दरअसल, रात दस बजे के बाद ही शहर में भारी वाहनों के लिए नो एंट्री होती है। एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा ने कहा कि होलिका दहन को लेकर यातायात में बदलाव किया गया है।
यहां से जा सकते है भारी वाहन
हापुड़ की तरफ से आने वाले भारी वाहन बिजली बंबा चौराहा से एल-ब्लाक तिराहा से तेजगढ़ी चौराहा होते हुए सीसीएस यूनिवर्सिटी से जेल चुंगी चौराहा वहां से कमिश्नरी आवास चौराहा होते हुए जीरोमाइल फिर टैंक चौराहा से मोदीपुरम होते हुए दिल्ली- दून हाईवे पर चले जाएंगे। इसी तरह से आ सकेंगे।
गढ़मुक्तेश्वर की तरफ से आने वाले भारी वाहन डिग्गी तिराहा से जेलचुंगी चौराहा कमिश्नरी आवास चौराहा से जीरोमाइल चौराहा से टैंक चौराहा से मोदीपुरम पुल से दिल्ली-दून हाईवे पर जा सकेंगे। इसी मार्ग से वापस आ सकेंगे।
बागपत फ्लाइओवर से आने वाले भारी वाहन टीपीनगर थाने से ट्रांसपोर्टनगर होते हुए टीपीनगर गेट से दैनिक जागरण चौराहा से परतापुर/बिजली बंबा चौराहा की ओर जा सकेंगे। इसी मार्ग से बागपत रोड पर जा सकेंगे।
रोहटा की ओर आने वाले भारी वाहन दिल्ली-दून हाईवे होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
बिजनौर-मवाना रोड से आने वाले भारी वाहन कमिश्नरी आवास चौराहा से जीरोमाईल होते हुए टैंक चौराहा से मोदीपुरम पुल से दिल्ली – दून हाईवे जा सकेंगे। इसी तरह से वापस आ सकेंगे।
बिजनौर – मवाना रोड से आने वाले भारी वाहन कमिश्नरी आवास चौराहा से जेलचुंगी चौराहा से डिग्गी तिराहा से गढ रोड या तेजगढी चौराहा से एल-ब्लाक होते हुए बिजली बम्बा चौराहा से हापुड जा सकेंगे।
एल-ब्लाक तिराहे से हापुड़ अडडा चौराहा,, बच्चा पार्क से बेगमपुल तक, बेगमपुल चौराहा से टीपीनगर गेट तथा बच्चापार्क से खैरनगर, घंटाघर चौराहा, रेलवे रोड पर भारी वाहन पूर्णतयः बंद रहेंगे।
इसका ध्यान रखें
शराब पीकर वाहन न चलाये ।
दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें।
चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट का प्रयोग करें।
विपरित दिशा में वाहन न चलाए।
परेशानी हो यहां करें काल
यातायात कंट्रोल रूम-9454404000
शहर कंट्रोल रूम-9454401587
देहात कंट्रोल रूम-9454417431
आग लगने पर-9454418746

Share.

About Author

Leave A Reply