Thursday, October 17

रोडवेज को मिलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, मेरठ से दिल्ली, नोएडा, बुलंदशहर मुरादाबाद तक चलाई जाएंगी

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 30 सितंबर (प्र)। नए साल जनवरी माह में आसपास के जिले तक सफर सुहाना होगा। परिवहन निगम के बेड़े में आधुनिक इलेक्ट्रिक रोडवेज बसें शामिल होंगी। वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों में यात्रा आरामदायक होगी। इन बसों को मेरठ से दिल्ली नोएडा, बुलंदशहर, मुरादाबाद चलाया जाएगा। इससे यात्रियों का सफर सुगम होगा। इन्हें पहले अनुबंध के आधार पर चला जाएगा।

उप परिवहन निगम में अभी तक इलेक्ट्रिक बसें शामिल नहीं हैं। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज में ही इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। ये बसें अनुबंध के आधार पर चलती हैं। पूरी देख रेख कंपनी की ही होती है। अब परिवहन निगम भी इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा। इसके लिए परिवहन निगम इलेक्ट्रिक बसों को अनुबंधित करके ही चलाएगा। इसके बाद निगम की बसों की खरीदारी की जाएगी एनजीटी ने एनसीआर क्षेत्र में पुरानी बसों का संचालन बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

इसी कारण मेरठ परिक्षेत्र के सभी डिपो में पुरानी बसों को निकाल कर नई बसों को शामिल किया जा रहा है। बीएस-3 और बीएस-4 के स्थान पर बीएस-6 की बसें शामिल की जा रही हैं। नई बसें ही दिल्ली भेजी जा रही हैं। सीएनजी की अनुबंधित बसों का ही संचालन दिल्ली, आनंद विहार किया जा रहा है। अब इलेक्ट्रिक बसों को भी रोडवेज के बेड़े में शामिल किया जाएगा। इसके लिए मेरठ और सोहराब गेट डिपो में पहले इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी।

एक बार चार्ज होने पर 180 किमी चलेंगी: अनुबंध के आधार पर इलेक्ट्रिक बसों को दिल्ली, नोएडा, आनंद विहार, बुलंदशहर, मुरादाबाद तक चलाया जाएगा। एक बार चार्ज होने पर बसें 180 किलोमीटर चलेगी इलेक्ट्रिक बसें चलने से यात्रा काफी सुलभ होगी। इन बसों का किराया भी जनरथ बसों से कम होगा।

मेरठ और सोहराब गेट डिपो में बनाएं जाएंगे चार्जिंग प्वाइंट: मेरठ डिपो के संचालन प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि परिवहन निगम में इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी।

कुंभ के लिए मिलेंगी 20 बीएस-6 बसें, चार जनरथ भी
मेरठ प्रयागराज कुंभ के लिए भी परिवहन निगम ने तैयारी करनी शुरू कर दी है। जनवरी में प्रयागराज में कुंभ आयोजित होगा। इसके लिए भी परिवहन निगम नई बसे चलाएगा। मेरठ डिपो को 20 बसें मिलेगी। इन बसों को मेरठ से वाया कानपुर और वाया दिल्ली होकर प्रयागराज चलाएगा जाएगा। बीएस-6 की ये नई बसें जनवरी तक मिल जाएंगी। इनके अलावा एसी जनरथ की भी चार यस मेरठ डिपो को मिलेगी।

Share.

About Author

Leave A Reply