Saturday, September 7

मेरठ बार चुनाव में रोहिताश्व अध्यक्ष और अमित महामंत्री पद पर विजयी

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 10 फरवरी (प्र)। मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव में रोहिताश्व कुमार अग्रवाल अध्यक्ष पद पर विजयी, अमित दीक्षित महामंत्री पद पर विजयी हुए। मेरठ बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति का चुनाव आठ फरवरी को सम्पन्न हुआ था। जिसमें 3461 में से 2723 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया था। शुक्रवार को पं. नानक चंद सभागार में मतगणना की गयी। जिसमें विजयी होने वाले उम्मीदवारों का नाम घोषित किया गया। विजय की घोषणा के साथ ही समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी, ढोल बजाये, मिठाई बांटी। चुनाव को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने में चुनावी अधिकारी मंडल के जगदीश गिरी, आर्येन्द्र सिंह राणा, ऐयाज अहमद, विशाल भारती शर्मा, विरेन्द्र सिंह सिरोही व अशोक पण्डित, सहदेव सोम का योगदान रहा। चुनावी मतगणना सुबह 9 बजे से प्रारम्भ होकर देर शाम 8 बजे तक चली। मतगणना की सम्पूर्ण प्रक्रिया कैमरे में रिकार्डिंग की गयी और मतगणना स्थल के बाहर बड़े-बड़े प्रोजक्टर में भी मतगणना को दिखाया गया। चुनावी प्रक्रिया शान्तिपूर्वक कराये जाने पर सभी अधिवक्ताओं ने चुनावी मण्डल को शुभकामनाये दी।

मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवरपाल शर्मा, महामंत्री विनोद चौधरी ने सभी का अभार जताया। चुनाव परिणाम के बाद रोहिताश्व कुमार अग्रवाल को अध्यक्ष, अमित दीक्षित महामंत्री, सर्वेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जसवीर सिंह सैनी व मीनाक्षी चौधरी उपाध्यक्ष, चिराग सिंह कोषाध्यक्ष, अनुभव कौशिक संयुक्त सचिव प्रशासन, निधि संयुक्त सचिव पुस्तकालय तुषार गुप्ता संयुक्त सचिव प्रकाशन को विजयी घोषित किया गया।

इन्होंने दी बधाइयां
मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवरपाल शर्मा, महामंत्री विनोद चौधरी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, महामंत्री आनन्द कश्यप, सतीश चंद गुप्ता, ओपी शर्मा, डीडी शर्मा, ब्रजभूषण गर्ग, पंकज जैन, मुकेश मित्तल, रामअवतार पूर्व महामंत्री संजय शर्मा, राजीव शर्मा, संदीप बंसल, गजेश मलिक, पीके तोमर, पूनम वशिष्ठ, कुंवर असलम, धर्मेंद्र मीवा सहित तमाम अधिवक्ताओं ने बधाइयां दी ।

अध्यक्ष पद पर- रोहिताश्व कुमार अग्रवाल 1037 जितेन्द्र सिंह बना901 गजेन्द्र पाल सिंह 749
महामंत्री पद पर- अमित कुमार दीक्षित 1125 देवकरण शर्मा 992 प्रवीण भारती 545
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- सर्वेश कुमार 1079 कमल मेहन्दीरता 802 कमरूद्दीन सैफी 635
उपाध्यक्ष के दो पदों पर- जसवीर सिंह सैनी – 949 मीनाक्षी चौधरी 768 अजय पाठक 663 एसके दीक्षित 480 संजीव कुमार 442 नवाब सिंह 408 अरुण त्यागी 386
कोषाध्यक्ष- चिराग सिंह 1129 अमित शर्मा 1083 दिनेश कुमार 366
संयुक्त सचिव प्रशासन- अनुभव कौशिक 1251 राहुल यादव 706 जरोर अली 623
संयुक्त सचिव पुस्तकालय- निधि 1005 औज मौहम्मद जैदी 898 ओमबीर सिंह 666
संयुक्त सचिव प्रकाशन- तुषार गुप्ता 1021 कूँ. सविता रानी 935 नीरज कटारिया 627

Share.

About Author

Leave A Reply