Tuesday, February 10

विशेष सम्प्रदाय के युवक से बहुसंख्यक युवती की सगाई रूकवाई

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 10 फरवरी (प्र)। बहुसंख्यक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी करने की तैयारी कर रहे विशेष सम्प्रदाय के युवक की सगाई को हिंदू संगठनों ने ऐन वक्त पर रूकवा दिया। साथ ही, युवती के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के तारापुरी निवासी सावेज राणा पुत्र शकील अहमद ने साहिल बदलकर गंगानगर थाना क्षेत्र की एक युवती को लव जिहाद के तहत अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती के पिता नहीं है। परिवार में मां और एक छोटी बहन है। बताया गया कि युवती के पिता की करोड़ों की सम्पत्ति है। इस सम्पत्ति को हड़पने के लिए सावेज राणा ने साहिल नाम से युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा। रविवार को अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही के पास युवती व साहिल की रिंग सेरेमनी, शादी और वलीमा के अलग-अलग कार्ड पहुंच गए। इस पर उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया।

सोमवार को युवती के सुभाष नगर निवासी चाचा ने गंगा नगर थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि 9 फरवरी के गढ़ रोड स्थित सात फेरे मंडप में रिंग सेरेमनी प्रस्तावित थी। इसके लिए युवती के नाम के साथ युवक ने अपना नाम साहिल छपवाया जबकि पिता और अन्य नाम छिपा लिए गए। इसके अलावा 13 फरवरी को गंगानगर स्थित पैराडाइज में शादी का कार्ड अलग से छपवाया गया। इस कार्ड में भी साहिल नाम छपा है जबकि 15 फरवरी को हापुड़ स्थित ग्रीन मिल्लत फार्म हाउस में प्रस्तावित वलीमा के लिए साहिल ने अपना स्पष्ट नाम सावेज राणा पुत्र शकील अहमद छपवाया है। युवती के चाचा ने बताया कि उसका भाई करोड़ों रुपये की सम्पत्ति छोड़ गया है। इसको हड़पने के लिए सावेज ने साहिल नाम बदलकर लव जिदाद के तहत उसकी भतीजी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर और उसका ब्रेन वॉश किया। उसने अपनी भतीजी की हत्या की आशंका भी जताई। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शिकायती पत्र भेजकर साजिश के पीछे छांगुर बाबा व बाबा मदनी का हाथ होने की आशंका जताई।

सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि युवती के चाचा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में राष्ट्रीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही के नेतृत्व में कार्यकर्ता एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह से मिले। उन्होंने तत्काल शादी रुकवाने की मांग की।

सचिन सिरोही ने कहा कि विधर्मियों द्वारा हिंदू बहन-बेटियों का शोषण किसी भी कीमत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार को जहां साहिल उर्फ सावेज राणा की रिंग सेरेमनी रुकवा दी गई है, वहीं किसी भी कीमत शादी नहीं होने दी जाएगी। सचिन सिरोही ने पुलिस से आरोपी साहिल उर्फ सावेज राणा को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। दूसरी ओर, आरोपी युवक और युवती ने शादी करने के लिए सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है।

Share.

About Author

Leave A Reply