Thursday, March 19

परिजन जिसे ढूंढ रहे थे दर-दर, उसका शव मोर्चरी में रखा था

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 19 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। परिजन जिसे दर-दर ढूंढ रहे थे, उसका शव मोर्चरी में रखा था। गत दिवस सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक अपने जीजा की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा तो पुलिस ने कहा जिस व्यक्ति की तलाश में वह आया है उसका शव तीन दिन पहले पेड़ से लटका मिला था।
गत सोमवार को रजबन स्थित धोबी घाट के पास एक युवक का शव पेड़ से मिला था। मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा दिया था। गत दिवस गाजियाबाद में मजदूरी करने वाला गुलाब कुमार अपने जीजा की गुमशुदगी दर्ज कराने सदर बाजार थाने पहुंचा।
थाना प्रभारी को फोटो दिखाया। जिस पर पुलिस ने कहा कि इस युवक ने दो दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी सुजीत पुत्र कमलेश के रूप में हुई है।
वह 12 मार्च को काम की तलाश में मेरठ आया था। कहा जा रहा है कि उसे गांव का ही एक युवक काम दिलाने के बहाने मेरठ लेकर आया था। सुजीत की पत्नी उषा उर्फ खुशबू को भी सूचना दे दी है। फिलहाल मृतक के परिजन पश्चिम बंगाल से मेरठ के लिए रवाना हो चुके हैं। थाना प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने कहा कि एक युवक अपने जीजा की गुमशुदगी दर्ज कराने आया था। जांच में पता चला कि तीन दिन पहले लावारिस मिला शव उसके जीजा का है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Share.

About Author

Leave A Reply