Tuesday, February 10

12 फीट सड़क घेरकर चल रहा था होटल, निगम ने तोड़ा

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 05 फरवरी (प्र)। जब 12 फीट सड़क घेरकर वहां पर धड़ल्ले से होटल चलाया जायेगा तो चलने के लिए न तो सड़क बचेगी और जाम अलग लगेगा। जब निगम ने शिकायत पर मौके पर पहुंचकर देखा तो वास्तव में सड़क घेरकर होटल चलता पाया गया। निगम ने होटल को तोड़ा। दूसरे अवैध कब्जों को भी तोड़ा गया।

नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही से शहर में सड़कों, नालियों और फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण कर लिये गये हैं। इससे नालों की सफाई बाधित होती है तथा निगम की जेसीबी नालों की सफाई नहीं कर पाती है बच्चा पार्क, खैरनगर और घंटाघर जैसे प्रमुख मार्गों पर भी दुकानों के आगे नाले पर बने स्लैब और अवैध निर्माण कर लिये गये हैं। ऐसे ही एक मामले में गढ़ रोड से गुजरने लोगों ने नगर आयुक्त सौरभ गंगवार से आनंद हॉस्पिटल के पास खुलेआम सड़क घेरकर होटल चलने की शिकायत की।

इस पर नगर आयुक्त ने संपत्ति प्रभारी भोला नाथ के साथ प्रवर्तन दल की टीम को भेज टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि आनंद हॉस्पिटल संचालक ने मुख्य सड़क पर गाड़ियों की धड़ल्ले से पार्किंग कर रखी है। जबकि उसी की आड़ में 12 फीट सड़क घेरकर एक होटल चल रहा है। जबकि इस होटल संचालक ने सड़क पर ही कुर्सी मेज बिछाकर ग्राहक बैठा रखे हैं। यहां सड़क पर ही बाकायदा टीन शेड भी लगे हुए थे। टीम की जेसीबी ने इस अवैध होटल को गिरा दिया तथा आनंद हॉस्पिटल की अवैध पार्किंग को भी हटवाया। इसके साथ ही आनंद हॉस्पिटल से अंदर दामोदर कालोनी में अंदर अभियान चलाया गया। इसमें दर्जनों अवैध रूप से सड़क घेरकर चलाई ज रही परचून, कोल्ड ड्रिंक, मेडिकल स्टोर संचालकों पर भी कार्रवाई की गयी तथा उनके काउंटर हटाकर सड़क को कब्जा मुक्त किया गया।

संपत्ति प्रभारी भोला नाथ ने बताया कि नाली की पटरी पर अवैध काउंटर, टीनशेड, और स्लैब का निर्माण हटाया जा रहा है। हमार उद्देश्य शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाना, यातायात सुगम करना और नगर निगम के नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। गुरुवार छतरी वाला पीर से घंटाघर तक स्थानीय पुलिस के सहयोग से नगर निगम की टीम सड़क से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखेगी।

Share.

About Author

Leave A Reply