Friday, February 20

17वां वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन 22 फरवरी को

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 20 फरवरी (प्र)। श्री अग्रसेन वैश्य अग्रवाल सभा मेरा छावनी द्वारा 17 वा वैश्य युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 22 फरवरी 2026 रविवार को प्रातः 9.30 बजे पंडित प्यारेलाल शर्मा स्मारक ( निकट बच्चा पार्क मेरठ ) पर होगा कार्यक्रम प्रातः 9.30 बजे महाराज श्री अग्रसेन जी महाराज के ध्वज पूजन व ध्वजारोहण से प्रारंभ होकर अतिथि सम्मान से कार्यक्रम का उद्घाटन होगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल (कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) व श्री कुमार शेखर विजेंद्र (अध्यक्ष शोभित विश्वविद्यालय मेरठ) रहेंगे कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश , दिल्ली नोएडा , देहरादून व महाराष्ट्र से वैश्य बंधु उपस्थित होंगे वह अपने विवाह योग्य अपनी पुत्री पुत्र को लेकर पहुंचेंगे इस अवसर पर संस्था द्वारा एक परिचय पत्रिका का विमोचन किया जाएगा जिसमें विवाह योग्य युवक युवतियों का जीवन परिचय पत्रिका में होगा उसे देखकर विवाह के लिए चिंतित मां-बाप व परिवारजन आपस में विवाह के लिए बातचीत कर सकेंगे ।

पत्रिका में 1500 से अधिक पंजीकरण संस्था को प्राप्त हुए हैं कार्यक्रम स्थल पर युवक युवतियों की कुंडली मिलान के लिए ज्योतिष आचार्य की व्यवस्था भी की गई है जिसमें अभिभावक अपने पुत्र पुत्री की जन्मपत्री का मिलान कर सकेंगे कार्यक्रम स्थल पर जिन्होंने अपना पंजीकरण कराया है वह परिचय सत्र में अपना परिचय भी देंगे उन्हें अपने जीवनसाथी कैसा चाहिए उसके बारे में भी विस्तृत रूप से युवक युवती परिचय सत्र में चर्चा करेंगे ।

महामंत्री अमन गुप्ता ने जानकारी दी कि जो अभिभावक अपने विवाह योग्य पुत्र या पुत्री का पंजीकरण नहीं कर पाए हैं वह भी कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं ।

अध्यक्ष सर्वेश नंदन गर्ग ने कहा कार्यक्रम वाले दिन जो अभिभावक धन के अभाव में अपनी पुत्री की शादी करने में सक्षम नहीं हैं वह संस्था को अपना आवेदन दे दें संस्था द्वारा 11 निर्धारित कन्याओं का विवाह भी करवाया जाएगा ।

पत्रकार वार्ता में मुख्य संरक्षक राजेश अग्रवाल मुख्य संयोजक मुकेश अग्रवाल संयोजक राजीव मित्तल , प्रफुल्ल राजवंशी पत्रिका संपादक संजय अग्रवाल मीडिया प्रभारी अंकित गुप्ता मनु , राम प्रसाद गुप्ता , अश्विनी गुप्ता , पुरुषोत्तम अग्रवाल , विशाल गर्ग, महेश मित्तल , महेश सिंघल , विशाल गुप्ता , सत्येंद्र अग्रवाल अशोक गुप्ता , अनिल सिंघल, देवेंद्र गोयल, नरेंद्र गर्ग ,जुगल किशोर गर्ग, अनिल कंसल आदि शामिल रहे ।

Share.

About Author

Leave A Reply