Saturday, July 27

बेसमेंट खुदाई के दौरान मिट्टी की ढांग गिरने से तीन लोगों की मौत

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 27 नवंबर (प्र)। भावनपुर थाना क्षेत्र के गंगानगर एक्सटेशन के यू पॉकेट में बेसमेंट खुदाई के दौरान मिट्टी की ढांग गिरने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि चार श्रमिक बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद थाना पुलिस, सदर देहात सीओ और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। दो मृतकों की शिनाख्त रायबरेली निवासी के रूप में हुई हैं। तीसरा मरने वाला श्रमिक बिहार का रहने वाला था। तीनों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिये हैं।

जानकारी के अनुसार भावनपुर थाना के यु पाॅकेट स्थित मे मजदूरों के द्वारा बेसमेंट की खोदाई का काम चल रहा रहा था। इस दौरान लगभग चालीस फुट की गहराई तक बेसमेंट को मजदूरों ने खोद दिया था। वहीं रविवार को बेसमेंट की खोदाई के दौरान काम कर रहे मजदूर रामप्रवेश, बिहार निवासी गुरु प्रसाद रायबरेली निवासी व रामचंद्र के उपर खोदाई के दौरान अचानक मिट्टी भरभराकर गिर गई। इसमें सभी मजदूर दब गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से मजदूरों को बाहर निकाला। घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, मजदूर गुरु प्रसाद व रामचंद्र की मौत हो गई जबकि रामचंद्र की हालत गंभीर में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुदाई में सात श्रमिक लगे हुए थे, जिसमें 20 फीट गहराई में खुदाई चल रही थी। श्रमिक रामचन्द्र इन सभी श्रमिकों को लेकर मेरठ आया था। हालांकि इस काम्प्लेक्स निर्माण का बेसमेंट समेत मानचित्र स्वीकृत हैं। ये घटना गंगानगर थाना क्षेत्र के यू पाकेट की बतायी गयी हैं। उधर, प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि इस काम्प्लेक्स का बेसमेंट के साथ मानचित्र स्वीकृत हैं।

गंगानगर एक्सटेंशन के यू पॉकेट के प्लाट नंबर-290 मई 2023 में मानचित्र स्वीकृत हैं। इस घटना को प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने बेहद दु:खद बताया है। बेसमेंट की खुदाई कितनी हो रही थी, इसकी आज जांच कराई जाएगी। ये भी देखा

Share.

About Author

Leave A Reply