Saturday, July 27

शादी से लौटते वक्त अनियंत्रित होकर रजबहे में गिरी कार, दो युवकों के शव बरामद

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 24 फरवरी (प्र)। जानीखुर्द गांव नेक के दो युवक शुक्रवार रात एक विवाह समारोह से वापस घर आते समय कार सहित सतवाई रजबहे में गिर पडे़। दोनों के शव शनिवार को रजबहे से बरामद कार के अंदर मिलें। दोनों युवकों की मौत की सूचना पर परिवार में शोक छा गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। बताया गया कि मृतक अंकुर एयरफोर्स में और रोहित प्राइवेट स्कूल में टीचर था।

गांव नेक निवासी अंकूर पुत्र करनपाल(30) और रोहित पुत्र यशपाल सिंह (34) वर्ष शुक्रवार को एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए भोलाझाल के पास गए थे। शुक्रवार की रात को कार से वापस आते समय उनकी कार सतवाई रजबहे में गांव मुंसबगढ़ के गांव के पास गिर गई। दोनों के घर न पहुंचने पर दोनों के परिवारों ने उनकी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह उनकी कार ग्रामीणों को सतवाई राजवाहे में पड़ी मिली, जिसपर ग्रामीणों ने कार बहार निकाली। दोनों युवकों के शव कार के अंदर से मिले। कार अंदर से लॉक थी। घटना की जानकारी पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मौके पर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में दोनों के शवों का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं अंकुर और रोहित की मौत की सूचना उनके परिजनों को मिलते ही कोहराम छा गया। आसपास के रहने वाले पड़ोसी व ग्रामीण अपनी शोक संवेदना प्रकट करने के लिए उनके घरों पर जमा हो गए।

बताया गया कि अंकुर एयरफोर्स में था। उसके एक तीन साल की बेटी है। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता करनपाल सिंह खेती करते हैं। वहीं रोहित एक प्राईवेट स्कूल में टीचर था। रोहित के एक पांच साल का पुत्र और तीन साल की एक पुत्री है। उसके पिता यशपाल सिंह भी खेती करते हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply