Friday, December 26

सीईओ कैन्ट बोर्ड के प्रयासों से सड़क पर खुले घूम रहे जानवरों से नागरिकों को मिलेगा छूटकारा

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 06 दिसंबर (दैनिक केसर खुशबू टाइम्स)। कैन्ट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन के प्रयासों से अब सड़कों पर घूमने वाले जानवरों के कारण आवागमन में हो रही परेशानी से अब छुटकारा मिल सकता है।
स्मरण रहे कि कैंट की सड़कों पर गोवंश के विचरण होने वाली दिक्कतों से शीघ्र राहत मिलने जा रही है। क्योंकि कैंट बोर्ड द्वारा लालकुर्ती में आठ वर्षों से बंद पड़े कांजी हाउस को खोलने की तैयारी की जा रही है। इसकी मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन ने कांजी हाउस का गत दिवस निरीक्षण कर चल रहे मरम्मत के कार्य का अवलोकन किया। जिसके पूर्ण होने पर निराश्रित गोवंश को इस कांजी हाउस में आसरा मिलेगा।

कैंट बोर्ड की सड़कों पर निराश्रित गोवंश का लगभग हमेशा जमावड़ा लगा रहता है, जिस कारण आम आदमी का सड़कों पर चलना दुश्वार हो गया है। इन पशुओं के कारण सड़कों पर जाम लगता है। कई बार लोग इनसे टकराकर घायल हो जाते हैं। कुछ दिन पहले छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में अध्यक्ष निखिल देशपांडे जी द्वारा सड़कों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को पकड़वाने के आदेश दिए थे। बाद में कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने गोशाला के निर्माण के लिए कैंट बोर्ड से जमीन उपलब्ध कराने की मांग की थी।

बताते चले कि लालकुर्ती में कैंट बोर्ड का कांजी हाउस करीब आठ वर्षों से बंद पड़ा है, और जर्जर हो रहा है। अब कैंट की सड़कों पर गोवंश की समस्या गंभीर होने पर छावनी परिषद ने लालकुर्ती स्थित कांजी हाउस की मरम्मत कराकर इसे चालू करने का निर्णय लिया। इसकी मरम्मत का कार्य आजकल जोरो पर है। बीते शुक्रवार को कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन ने कांजी हाउस का निरीक्षण किया। सीईओ साहब का कहना है कि कांजी हाउस को इसी माह में चालू कर दिया जाएगा। आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए पूर्व की भांति टीमों का गठन किया जाएगा। जो रोजाना सड़कों व प्रमुख स्थानों से आवारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में बंद करेंगी। पशुओं को पकड़ने के लिए कैंट बोर्ड ने काऊ कैचर व्हीकल की भी खरीद की है।.

Share.

About Author

Leave A Reply