Friday, May 1

पेट्रोल डालकर युवक ने आत्मदाह का किया प्रयास

Pinterest LinkedIn Tumblr +

बहसूमा/मेरठ, 01 मई (प्र)। क्षेत्र के गांव तजपुरा के ग्रामीणों ने गत दिवस थाना परिसर में जमकर हंगामा किया तथा आत्महत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध मृतक के भाई सहित परिजनों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास भी किया। बताते चले कि तजपुरा निवासी अभिषेक (21) पुत्र कवरपाल गुर्जर ने दो दिन पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति को करीब 10 हजार रुपये उधार दिये थे। पैसे वापस मांगने पर आरोपी से अभिषेक का विवाद हो गया तथा उसने आरोपी द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। नामजद करते हुए उनके विरुद्ध थाना पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की कार्यशैली को देखते हुए परिजन काफी आहत है और उन्होंने गत दिवस दोपहर थाना पर जाकर हंगामा किया। मृतक के भाई अनिकेत ने बताया कि उन्होंने अभिषेक द्वारा आत्महत्या करने के बाद गांव के ही प्रियांशु और प्रिंस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस लगातार आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। इसी बात से नाराज होकर वह ग्रामीणों के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वह ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर थाने पहुंच गये और हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। अनिकेत ने खुद सड़क पर आकर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने के लिए दबिश दी जा रही है जल्द ही गिरफ्तार का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा, उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। थाना प्रभारी ने कहा कि नामजद आरोपियों प्रिंस राणा मुकदमे में प्रकाश में आये दिनेश सुमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार नामजद आरोपी प्रियांशु तो गिरफ्तार करने पर जेल भेजा जाएगा।
अभिषेक की मां राजेश पिता कंवरपाल तथा बहन निशू, निधि अभिषेक का फोटो लेकर निहारती रही और उसको याद करती हुई रोती रही। राजेश थाना प्रभारी के गले मिलकर कहने लगी कि तू भी किसी का बेटा है। न्याय करना पहली प्राथमिकता करें। थाना प्रभारी ने आश्वासन देते हुए हर संभव न्याय दिलाने का वादा किया।

Share.

About Author

Leave A Reply