Tuesday, March 31

11 किसानों को बिहार में मिला मखाना की खेती का प्रशिक्षण

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 31 मार्च (जा)। जिले में अब मखाना की खेती भी होगी। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल की पहल पर कृषि विभाग ने योजना तैयार की और जिले के 11 किसानों को भारतीय किसान कृषि अनुसंधान परिषद मखाना संस्थान दरभंगा बिहार में प्रशिक्षण दिलाया गया। प्रशिक्षण के बाद अब इस बार नवंबर में बिहार से बीज मंगाकर इसकी बुवाई की जाएगी। जिले में मखाना की खेती के लिए पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने डीएम व कृषि विज्ञानियों के साथ बैठक कर इसकी मांग की थी। देश में मखाना की सर्वाधिक खेती बिहार के दरभंगा व मधुबनी में होती है।
जनपद के किसानों ने लिया प्रशिक्षण रू जिले से अशोक कुमार झिटकरी, अरविंद कुमार बड़कली, विष्णु दत्त त्यागी, बिजेंद्र कुमार, हरी राम, रामबीर, सुरेश, राहुल, मनव्वर, जगत सिंह, कमल चौहान समेत 11 किसानों को कृषि विभाग की ओर से दरभंगा बिहार स्थित भारतीय किसान कृषि अनुसंधान परिषद मखाना संस्थान भेजा गया और बीज, बुवाई, उत्पादन समेत सभी बिंदुओं पर जानकारी दिलाकर प्रशिक्षण कराया गया। यह खेती तालाब या खेत दोनों प्रकार से हो सकती है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि जिले के 11 किसानों को मखाना की खेती के लिए दरभंगा बिहार के संस्थान में भेजकर प्रशिक्षण दिलाया गया है । यह पायलट प्रोजेक्ट के तहत खेती कराई जाएगी। नवंबर में बीज की बुवाई होगी। इसमें किसानों को अनुदान भी मिलेगा।

Share.

About Author

Leave A Reply