मेरठ 29 जुलाई (प्र)। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अम्हेड़ा गांव के समीप सैनी फार्म हाउस में सोमवार को लोक मोर्चा के 11 राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी जुटे। सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य 2027 में समस्त पिछड़ी जाति अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक लोगों के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे।
हरियाणा के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने आहान किया कि सभी पिछड़े वर्ग के लोग विस चुनाव में पूरी ताकत दिखाएं। सम्मेलन में जुटे राजनीतिक दल लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद राजकुमार सैनी, भारतीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कसाना, सम्यक पार्टी के संस्थापक तपेंद्र प्रसाद शाक्य, पालिटिकल जस्टिस पार्टी के संस्थापक बीपी अशोक पिछड़ा समाज पार्टी के अध्यक्ष सूबेदार रमेशचंद सैनी, स्वतंत्र जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम कोरी, सर्व लोकहित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण मौर्य, जनसेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर, राष्ट्रीय समानता दल समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोती लाल शास्त्री के अलावा इंडियन मुस्लिम लीग पार्टी के पदधिकारी भी सम्मेलन में शामिल हुए। किसी भी नेता ने भाजपा पर कोई टिप्पणी नहीं की। सम्मेलन में 12वीं तक की शिक्षा को निश्शुल्क करने की मांग की।