Saturday, September 7

दिल्ली में एलजीबीटी समुदाय के 2 विदेशी युवकों से गैंगरेप, 5 लड़कों ने की दरिंदगी

Pinterest LinkedIn Tumblr +

नई दिल्ली 20 अक्टूबर। राजधानी दिल्ली के शकरपुर इलाके में दो बांग्लादेशी युवकों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दोनों युवक एलजीबीटी समुदाय के बताए जा रहे हैं, जो रामलीला देखकर लौट रहे थे। रास्ते में पांच लड़के उनको जबरदस्ती पार्क में ले गए। वहां उनके साथ गलत काम किया। दिल्ली पुलिस ने 3 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। आरोपियों में 20 साल का देवाशीष वर्मा, 21 साल का सुरजीत और 20 साल का आर्यन है। तीनों आरोपी शकरपुर के रहने वाले हैं।

बांग्लादेशी युवक गे कपल हैं। एक युवक दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता है। जबकि दूसरा फिलहाल यहां घूमने के लिए आया हुआ है। एक गे डेटिंग ऐप पर दोनों की फ्रेंडशिप हुई थी। ये लोग रामलीला देखकर लौट रहे थे। उसी टाइम दिल्ली में रहने वाले युवक को एक पुराना फ्रेंड मिला था। जो मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। वह भी गे समुदाय से बताया गया है।
आरोपी को पता लगा था कि दोनों युवक गे हैं। इसके बाद वह उनसे सेक्स की डिमांड करने लगा। इसी बीच उसने अपने चार दोस्तों को बुला लिया था। आरोपियों ने दोनों से मारपीट की और पार्क में ले गए। इसके बाद गैंगरेप किया। पुलिस को बुधवार रात को शिकायत की गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए 20 सिपाहियों की टीम गठित की थी।

करीब 50 सीसीटीवी खंगालने और एलजीबीटी कई लोगों से पूछताछ के बाद 3 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। दो अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपी दिल्ली से बाहर जा सकते हैं। पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल करवाया है। आरोपियों ने मारपीट के बाद जहां पर इन लोगों से गलत काम किया। वहां से सबूत जुटाए जा रहे हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply