मेरठ, 09 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। जिले में नई आबकारी नीति के तहत इस साल 361 दुकानों का रिन्युवल हुआ । इसके साथ 21 दुकानों का आगामी 20 मार्च को ई नीलामी के तहत आवंटन होगा है। इसके लिए आवेदन मांगे गए है। जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप सिंह का कहना है कि जिले में टोटल 382 शराब की दुकानें है। नई आबकारी नीति के तहत सभी दुकानों से रिन्युवल के लिए आवदेन मांगे गए थे। अब तक 361 शराब की दुकानों का रिन्युवल हो गया है। 21 दुकानों को रिन्युवल नहीं हो सका। इस 21 दिनों की नीलामी 20 मार्च को होगी। शासन के आदेश पर रविवार को भी स्टांप विभाग के कार्यालय खुलेंगे। इसके लिए मेरठ के स्टांप विभाग ने रविवार को कार्यालय खोलने के लिए अनुमोदन शासन को भेज दिया गया है। वहां से आदेश आने पर ही रविवार को स्टांप विभाग के कार्यालय खोले जाएगें। शासन ने एक हफ्ते पहले ही आदेश जारी किए थे कि रविवार में भी स्टांप विभाग के कार्यालय खोले जाएगें। जिससे लोग रविवार को भी अपने मकानों व फ्लेटों की रजिस्ट्री करा सकें। इसके लिए शासन ने पहले प्रदेश के सभी स्टांप विभाग कार्यालयों के अनुमोदन मांगा है। इसके बाद ही रविवार को स्टांप विभाग खोलने के आदेश जारी किए जाएगें। मेरठ में स्टांप विभाग के सरधना, मवाना समेत छह सब रजिस्ट्रार आफिस है। इनमें से एक सब रजिस्ट्रार आफिस संडे में खोला जाएगा। उसमें आफिस में ही आनलाइन रजिस्ट्री हो सकेंगी। एआईजी स्टांप ने छह रजिस्ट्रार कार्यालयों में से एक सब रजिस्ट्रार कार्यालय का चुनाव करके शासन को अनुमोदन के लिए भेज दिया है। वहां से आदेश मिलते ही एक ही आफिस में रविवार को रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एआईजी नवीन कुमार शर्मा का कहना है कि रविवार में कार्यालय खोलने के लिए शासन को अनुमोदन के लिए भेजा गया है। वहां से आदेश मिलते ही रविवार को रजिस्ट्री का कार्य प्रारंभ हो जाएगें। इसके लिए अभी से पूरी तैयारी कर ली गई है। सभी कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।
21 दुकानों की नीलामी होगी 20 मार्च को
Share.
