Saturday, July 27

जमीनी विवाद में एक ही परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या

Pinterest LinkedIn Tumblr +

देवरिया 02 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां जिले में जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश में 6 लोगों की हत्या कर दी गई। हत्या की इस बड़ी घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी केअनुसार देवरिया जिले के रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 6 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। हालांकि इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला थाना रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव का है। जहां 3 पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसके चलते आज सुबह दोनों पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। झड़प में एक ही परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल, गांव में तनाव का माहौल है। वहीं पुलिस ने झड़प में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना के बाद से फतेहपुर गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। एक साथ 6 लोगों की हत्या से पुलिस-प्रशासन सकते में है। वारदात वाली जगह पर खुद डीएम, एसपी समेत कई आला अफसर पहुंच चुके हैं। पीएसी को भी लगाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, 5 को गोली मारी गई है वहीं 1 शख्स की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई है।

बताया जा रहा है कि आज सुबह पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव सत्यप्रकाश दुबे के घर पर आए थे, जिसमें कहासुनी हुई और सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिजनों ने प्रेम यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। कुछ देर बाद प्रेम यादव के टोले अभयपुर से लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला कर घटना को अंजाम दिया। मामले में दो गिरफ्तारी हुई है।

सीएम योगी ने घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Share.

About Author

Leave A Reply