Friday, October 18

फौजी पति ने 10 साल में कीं 4 शादियां, हैदराबाद से मेरठ पहुंची पत्नी ने एसएसपी की शिकायत

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 18 अक्टूबर (प्र)। मेरठ में एक फौजी ने पत्नी को धोखा देकर तीन और शादियां कर लीं। जिसके बाद उसे छोड़कर भाग गया। महिला पति की शिकायत करने एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसने बताया कि मेरे पति ने 10 सालों में 4 शादियां की हैं। जिसके बाद एसएसपी विपिन ताडा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

महिला हैदराबाद की रहने वाली है। उसने बताया कि मनीष हरियाणा के कुरुक्षेत्र मानेसर अरबन स्टेट का रहने वाला है। इस समय लद्दाख में सेना में सिपाही के पद पर तैनात है। 2015 में मनीष की पोस्टिंग हैदराबाद में। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। कुछ दिनों तक बातचीत के बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में मनीष ने टॉर्चर करना शुरू कर दिया। वह जब गर्भवती हुई तो तो उसका अबॉर्शन करवा दिया। फिर 2018 में बिना बताए गायब हो गया।

2019 में महिला को पता चला कि मनीष की तैनाती मेरठ 510 आर्मी बेस वर्कशॉप में है। वह मेरठ आ गई। यहां छानबीन करने पर पता चला कि मनीष कुमार पहले से शादीशुदा है। उसने धोखे से तीन शादियां और की हैं। उससे पहले उसने एक और महिला से शादी की थी। पीड़ित महिला के मुताबिक वह उसकी दूसरी पत्नी है। उसने जब मनीष से कानूनी कार्रवाई की बात कही तो मनीष ने वादा किया कि वह पहली पत्नी को छोड़ देगा। इसके बाद मनीष उसे लेकर कंकरखेड़ा आ गया। यहां पर किराए पर कमरा ले लिया। दोनों दोबारा से साथ रहने लगे।

2020 में महिला दोबारा से गर्भवती हुई। फरवरी, 2021 में बेटा होने के बाद मनीष कुमार फिर से गायब हो गया। अगस्त 2021 में पत्नी को मनीष के तक्षशिला कालोनी में होने की सूचना मिली। जिसके बाद वह वहां भी पहुंच गई। उसे पता चला मनीष दो महिलाओं के साथ रह रहा है। उसने दोनों से शादी कर रखी है। इसके बाद से उसने मनीष से सम्पर्क करना चाहा लेकिन वह उसे साथ रखने को तैयार नहीं है। वह अब अपने 3 साल के बेटे को लेकर दर-दर भटक रही है।

महिला ने कंकरखेड़ा थाने में मनीष के खिलाफ धोखे से शादी कर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी समेत अन्य मामलों में रिपोर्ट दर्ज करा दी। उसका आरोप है कि पुलिस ने जो विवेचना की। उसमें दरोगा के स्तर से गंभीर लापरवाही बरती गई। उसने गलत रिपोर्ट लगा दी। मनीष की महिला के अलावा और तीन शादियां करने का जिक्र भी रिपोर्ट में नहीं है। इसीलिए वह मामले की शिकायत करने एसएसपी ऑफिस पहुंची। एसएसपी ने महिला की सुनवाई करते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply