Saturday, March 28

स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा सांसद अरुण गोविल ने उठाया

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 28 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। सांसद अरुण गोविल ने गत दिवस संसद में वेस्ट यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर आवाज उठाई। लोकसभा में नियम 377 के तहत अपनी बात रखते हुए सांसद अरुण गोविल ने मेरठ में एम्स जैसी उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थान की स्थापना की मांग की साथ ही कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कैंसर और अन्य गंभीर रोगों के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि वर्तमान में उन्नत उपचार के लिए यहां के मरीजों को दिल्ली, झज्जर या ऋषिकेश जैसे दूरस्थ संस्थानों पर निर्भर रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मेरठ में एक पूर्णतः नए एम्स की स्थापना की जाए।

Share.

About Author

Leave A Reply