Saturday, March 28

जेपी अग्रवाल परिवार में माता की चौकी का भव्य आयोजन, अलेक्जेंडर क्लब के सचिव संजय कुमार सहित आमंत्रितों ने लिया भाग

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 28 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। हमेशा धार्मिक क्षेत्रों में अग्रणी रूप से सक्रिय रहने वाले जय प्रकाश अग्रवाल जेपी परिवार में गत रात को वेस्ट एण्ड रोड स्थित आवास पर रामनवमी के उपलक्ष में माता की चौकी का आयोजन किया गया। अपार अग्रवाल अमन अग्रवाल पिंकी अग्रवाल नेहा मोहिनी आदि सहित परिवार के संयुक्त प्रयासों से भव्यता के साथ शुरू होकर समापन हुई माता की चौकी में माता रानी का गुणगान दुर्गा जागरण पार्टी के संचालक स्वामी बुद्धिराजा ने जो करना शुरू किया तो तमाम भक्त महिला पुरूष बच्चें माता की भक्ति में लीन होकर नाचने लगे। चौकी का शुभारंभ महापौर हरिकांत अहलुवालिया और एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा आदि द्वारा किया गया। इस मौके पर अलेक्जेंडर क्लब के सचिव द अध्ययन स्कूल के चेयरमैन संजय कुमार पूर्व एमएलसी डा0 सरोजनी अग्रवाल पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल नागरिक सुरक्षा संगठन के चीफ वार्डन संदीप गोयल मेरठ कालेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ओपी गुप्ता सचिव विवेक गर्ग सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री अंकित बिश्नोई अंकुर बंसल एलेक्जेंडर क्लब के कोषाध्यक्ष राहुल दास भाजपा व व्यापारी नेता सुधीर रस्तोगी संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता नीरज मित्तल पूर्व पार्षद अनिल जैन अनिल अग्रवाल आदित्य गुर्जर अंकित गुप्ता ज्ञानेन्द्र अग्रवाल इन्दर गर्ग रवि माहेश्वरी शिवम माहेश्वरी दिनेश अग्रवाल संजय रस्तोगी सीए ललित गुर्जर बिशन गोयल करन गोयल अपार मांगलिक दिवेश कामरा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। अलेक्जेंडर क्लब के उपाध्यक्ष गुजरमल मोदी चैम्बर की प्रबंधन समिति के प्रोटोकोल चेयरमैन जय प्रकाश अग्रवाल अपार अग्रवाल अमन अग्रवाल पिंकी अग्रवाल आदि द्वारा मनभावन नैना अभिराम भक्तिभाव से परिपूर्ण माता की चौकी के आयोजन की सभी उपस्थितों द्वारा मुक्तकंठ से प्रशंसा की गई। सर्वप्रथम ज्योति प्रचंड व गणेश वंदना से शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात तक चला। जिसमें शहर के आमंत्रित प्रमुख नागरिकों की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। सफल आयोजन में संजीव गुप्ता तुषार गुप्ता सुमित गर्ग आदिती गर्ग अनाया आर्यन आदि का भी सहयोग रहा। बुद्धिराजा के प्रस्तुतिकरण की सभी उपस्थितों ने मुक्तकंठ से सराहना की। आये भक्तों का आदर सत्कार जयप्रकाश अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल अपार अग्रवाल अमन अग्रवाल पुलकित गुप्ता आदि द्वारा किया गया।

Share.

About Author

Leave A Reply