Monday, July 7

जिलाध्यक्ष पद पर 31, महानगर अध्यक्ष के लिए 10 कांग्रेसियों का दावा

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 09 जनवरी (प्र)। कांग्रेस में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद पर बुधवार को आवेदन किए गए। जिलाध्यक्ष पद के लिए 31 तथा महानगर अध्यक्ष पद पर 10 लोगों ने अपना दावा पेश किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिम जोन प्रभारी प्रदीप नरवाल ने आवेदन प्राप्त किए तथा साक्षात्कार किया। अब 12 जनवरी को लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष अविनाश पांडेय इन सभी दावेदारों से बात करेंगे।

बुढ़ाना गेट स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के दावेदारों की भीड़ जुटी। आवेदन लेने के लिए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिमी जोन के प्रभारी प्रदीप नरवाल पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। नरवाल ने साफ किया कि कोई भी कार्यकर्ता अध्यक्ष पद के लिए आवेदन कर सकता है। लंबे समय से पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान मिलेगा। जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, निर्वतमान प्रदेश महासचिव विजेंदर यादव, प्रदेश सचिव मुद्दशीर जमा की मौजूदगी में एक-एक दावेदारों ने आवेदन किया । नरवाल ने सभी का इंटरव्यू लिया।

जिलाध्यक्ष पद पर सैय्यद रिहानुद्दीन, डा. बबीता गुर्जर राजेंद्र जाटव कृष्ण कुमार किशनी, डा. अशोक आर्य, रुस्तम सैफी, हेमंत प्रधान संदीप चौधरी, नसीम कुरैशी, विनोद मोगा, सत्यप्रकाश शर्मा, अश्वनी गुर्जर, नवीन गुर्जर, शिवकुमार शर्मा, रीना शर्मा, अजय शर्मा, सुशील सैनी, माया प्रकाश शर्मा, अरविंद शर्मा, महेंद्र सिंह गुर्जर, प्रवीण वशिष्ठ, ठाकुर तेजवीर सिंह, अनिल प्रमुख यूसुफ अंसारी, डॉ जफर उल्ला, अहमदुल्ला, सुमित विकल राम सिंह, वसी अहमद रिजवी, नसीम कुरैशी, अनस सुल्तान ने आवेदन किया। जबकि महानगर अध्यक्ष पद हेतु रंजन शर्मा, सलीम खान, शहजाद यूसुफ, ताहिर अंसारी शमसुद्दीन चौधरी, संजय कटारिया, सैय्यद सलीमुद्दीन शाह, शबी खान, राज केसरी, कामेश रतन आदि मुख्य रूप से आवेदन करता रहे।

12 को लखनऊ में प्रदेश प्रभारी करेंगे बात : प्रदीप नरवाल ने बताया कि प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय 12 जनवरी को सभी आवेदनकर्ताओं से बात करेंगे। इस दौरान जनपद के प्रमुख कांग्रेसियों को भी बुलाया गया है। जनवरी अंत तक नए पदाधिकारियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। अवनीश काजला ने नहीं किया आवेदन मेरठ जनपद में पिछले छह साल से जिलाध्यक्ष पद पर बदलाव नहीं हुआ। जबकि आसपास के जनपदों में निष्क्रियता के आरोप में इस अवधि में तीन- तीन जिलाध्यक्ष बदले जा चुके हैं। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि संगठन में वर्तमान पदाधिकारियों के लिए कोई रोक नहीं थी लेकिन उन्होंने जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन नहीं किया। न ही महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने आवेदन किया।

Share.

About Author

Leave A Reply