Friday, April 3

होटलों में जिस्मफरोशी के लिए लड़कियों को पहुंचाने वाला एजेंट गिरफ्तार

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 03 अप्रैल (प्र)। जानी पुलिस ने लड़कियों को होटलों में भेजने वाले एजेंट को गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली से विदेशी और विभिन्न राज्यों की लड़कियों को कार में लाता था। आर्डर पर संबंधित होटलों में भेजता था। आरोपित के कब्जे से बरामद की गई कार से 2400 कंडोम बरामद किए है। पूछताछ के बाद सील किए गए होटल से दो युवतियों को भी बरामद किया गया।

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि जानी पुलिस ने दिल्ली- दून हाईवे स्थित एमआइइटी कालेज के समीप चेकिंग के दौरान कार सवार को रोका। चेकिंग के दौरान कार के अंदर से आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। कार को सिवालखास निवासी अब्दुल रहमान चला रहा था। अब्दुल को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि हाईवे स्थित विभिन्न होटलों में दिल्ली से लड़कियों को लाता है। जिस होटल से आर्डर मिलता है, वहीं लड़कियों को भेज देता है। विदेश के अलावा और विभिन्न राज्यों की लड़कियों को अब्दुल जिस्मफरोशी के लिए लाता है।

सीओ ने बताया कि अब्दुल से पूछताछ के बाद पुलिस ने हाईवे स्थित एमआइइटी कालेज के समीप होटल मैक्स वन से दो लड़कियों को बरामद किया। इस होटल पिछले माह ही पुलिस ने सील किया था होटल के पीछे के रास्ते से लड़कियों को बुलाकर जिस्मफरोशी कराई जा रही थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही होटल के अंदर से सभी लोग भाग गए। पुलिस ने लड़कियों को परिवार के सिपुर्द कर दिया है। जिस कार में अब्दुल को पकड़ा गया, वह उसने दिल्ली से चुराई। यह कार दिल्ली के इश्त्यिाक नामक व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड है। चोरी की कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दिल्ली से लड़कियों को मेरठ लाता था। पुलिस ने कार दिल्ली पुलिस को सौंप दी है। अब्दुल के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

टूर पर साथ भेजने के लिए भी लड़कियां मुहैया कराता था
अब्दुल का नेटवर्क दिल्ली तक फैला है। वाट्सएप पर आर्डर मिलते ही लड़किया होटल में पहुंचा देता है। इतना ही नहीं टूर पर लड़कियों को भेजता है। उसके लिए प्रत्येक लड़की का प्रतिदिन 25 से 50 हजार तक वसूला जाता है। वह शिमला और मुंबई तक लड़कियों को टूर पर भेज चुका है। कई लड़किया दुबई भी जा चुकी है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि पुलिस पूरे नेटवर्क पर काम कर रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply